लाइव न्यूज़ :

CRPF कैंप आतंकी हमलाः कांग्रेस ने पीएम मोदी को याद दिलाया एक के बदले 10 सिर लाने का वादा

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 2, 2018 16:49 IST

कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री इस बात पर चुप क्यों हैं, बार-बार सीमा पार से आतंकी इस तरफ घुस रहे हैं, केंद्र सरकार क्या कर रही है?

Open in App

कांग्रेस ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा सेक्टर में हुए आतंकी हमले का मुद्दा उठाया और मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री इस बात पर चुप क्यों हैं, बार-बार सीमा पार से आतंकी इस तरफ घुस रहे हैं, केंद्र सरकार क्या कर रही है? जो लोग पहले बातें किया करते थे कि हम एक के बदले 10 सिर लाएंगे, पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देंगे, उस वादे का क्या हुआ, अब वो लोग चुप्पी साधकर क्यों बैठे हुए हैं?

आपको बता दें कि साल 2013 के जनवरी में पाकिस्तान सेना ने भारतीय सेना के लांसनायक हेमराज सहित दो सैनिकों के सिर काट लिए थे, जिसके बाद जमकर बवाल मचा था। उस समय बीजेपी विपक्ष में बैठी थी और सत्ता पर कांग्रेस काबिज थी। इस बीच बीजेपी की नेता सुषमा स्वराज ने इस घटना पर बयान दिया था और कहा था कि भारत को एक के बदले पाकिस्तानी सेना के जवानों के 10 सिर लाने चाहिए। 

इस बयान को बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनावों में मुद्दा बनाया था। वहीं, पीएम मोदी ने भी रैलियों में कहा था कि पाक हमारे जवानों के सिर काट रहा है और सरकार उनके पीएम को चिकन बिरयानी खिला रही है।

गौरतलब है कि अभी हाल ही जम्मू-कश्मीर के पुलवामा स्थित लेथापोरा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ट्रे‍निंग कैंप पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए थे। वहीं, मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवानों ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया गया। इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। 

टॅग्स :ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियालोकसभा संसद बिलसंसद शीतकालीन सत्र 2017बीजेपीनरेंद्र मोदीकांग्रेससुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला