लाइव न्यूज़ :

जस्टिस उज्जवल भुइयां बने तेलंगाना हाईकोर्ट के पांचवें चीफ जस्टिस

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 28, 2022 13:23 IST

तेलंगाना हाईकोर्ट के जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने मंगलवार को तेलंगाना हाईकोर्ट के पांचवें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ली। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के साथ केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी, कई राज्य मंत्री, सांसद और मुख्य सचिव सोमेश कुमार सहित प्रदेश के सभी शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देजस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने तेलंगाना हाईकोर्ट के पांचवें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ली जस्टिस भुइयां ने जस्टिस एससी शर्मा की जगह ली है, जिन्हें दिल्ली हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है2 अगस्त 1964 को गुवाहाटी में जन्मे जस्टिस भुइयां ने गुवाहाटी के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से लॉ की डिग्री ली

हैदराबाद: जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने मंगलवार को तेलंगाना हाईकोर्ट के पांचवें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ली। गवर्नर तमिलिसाई सुंदरराजन ने जस्टिस भुयान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

चीफ जस्टिस भुइयां के शपथ समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के साथ केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी, कई राज्य मंत्री, सांसद और मुख्य सचिव सोमेश कुमार सहित प्रदेश के सभी शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।

केंद्र सरकार ने बीते 19 जून को जस्टिस उज्ज्वल भुइयां को तेलंगाना का नया चीफ जस्टिस नियुक्त किया था। जस्टिस भुइयां ने जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की जगह स्थान ग्रहण किया है, जिनका तबादला दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के पद पर किया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले महीने ही तेलंगाना हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज भुइयां को चीफ जस्टिस के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की थी।

11 अक्टूबर, 2021 को जब जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा ने तेलंगाना के चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ली थी तो उसी महीने जस्टिस भुइयां को तेलंगाना हाईकोर्ट में बतौर जज नियुक्त किया गया था। वह तेलंगाना राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। तेलंगाना हाआकोर्ट आने से पहले जस्टिस भुइयां बॉम्बे हाईकोर्ट में जज हुआ करते थे।

2 अगस्त 1964 को गुवाहाटी में जन्मे जस्टिस भुइयां ने गुवाहाटी के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री ली। उसके बाद उन्होंने गौहाटी यूनिवर्सिटी से एलएलएम की डिग्री प्राप्त की। साल 1991 में वो बार काउंसिल ऑफ असम, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में नामांकित किया गये। उन्होंने गुवाहाटी हाईकोर्ट में बतौर वकील प्रैक्टिस भी की है।

साल 2011 में असम का अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त किया गया। इसके अलावा वो गुवाहाटी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया, ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स और इंडियन लॉ इंस्टीट्यूट, असम के सदस्य के तौर पर भी कार्य कर चुके हैं।

जस्टिस भुइयां को 17 अक्टूबर 2011 को गुवाहाटी हाईकोर्ट में अतिरिक्त जज के तौर पर नियुक्त किया गया। वह मिजोरम राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं। जस्टिस उज्ज्वल भुइयां अक्टूबर 2019 में बॉम्बे हाईकोर्ट के जज के तौर पर शपथ ली थी। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :Telangana High CourtTelangana
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप