लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के बरेली में रिश्वत मांगने वाला कनिष्ठ अभियंता निलम्बित

By भाषा | Updated: September 2, 2021 11:49 IST

Open in App

बरेली जिले में बिजली कनेक्शन देने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोपी एक कनिष्ठ अभियंता को निलम्बित कर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता अशोक चौरसिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि बरेली स्थित फरीदपुर सबस्टेशन पर तैनात कनिष्ठ अभियंता अश्वनी वर्मा द्वारा रिश्वतखोरी करने का ऑडियो वायरल होने के बाद उसे निलम्बित कर दिया गया है। आरोप है कि हर नए बिजली कनेक्शन पर वह 500 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। चौरसिया ने बताया कि ऑडियो प्रकरण की जांच के लिए समिति बनाई जा रही है। उसकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में संबंधित बिजली उपकेन्द्र पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम और लाइनमैन सोबरन सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की गयी है। दोनों पर वसूली में कनिष्ठ अभियंता का साथ देने का आरोप है। शिवम को तत्काल काम से हटाने के साथ सोबरन सिंह को काम से हटाने के लिए संबंधित कंपनी को पत्र लिखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह