लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनावः जेपी नड्डा ने साधा NCP अध्यक्ष पर हमला, कहा- हार सामने देख, पवार ने संयम खोया

By भाषा | Updated: October 13, 2019 05:59 IST

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने दावा किया था कि भाजपा-शिवसेना को हराने के लिये कोई विपक्ष नहीं बचा है। उनके इस बयान की पवार ने शनिवार को आलोचना की।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यहां कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार के हालिया बयान दर्शाते हैं कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हार सामने देख "संयम" खो बैठे हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते कहा कि जो "जेल और ईडी के बीच भाग रहे हैं", वे राज्य को आगे नहीं ले जा सकते।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यहां कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार के हालिया बयान दर्शाते हैं कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हार सामने देख "संयम" खो बैठे हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते कहा कि जो "जेल और ईडी के बीच भाग रहे हैं", वे राज्य को आगे नहीं ले जा सकते। नड्डा 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने दावा किया था कि भाजपा-शिवसेना को हराने के लिये कोई विपक्ष नहीं बचा है। उनके इस बयान की पवार ने शनिवार को आलोचना की। नड्डा ने कहा, "शरद पवार के शब्द साफ दर्शाते हैं कि वह अपना संयम खो चुके हैं। वह हार अपने सामने देख सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "जो नेता "जेल और ईडी के बीच भाग रहे हैं" वे राज्य को विकास की राह पर आगे नहीं ले जा सकते।" प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में शरद पवार और उनके भतीजे तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के खिलाफ महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में नामजद किया था।

इससे पहले अंबाड़ में एक रैली में नड्डा ने कहा कांग्रेस और (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) राकांपा के नेता बेल (जमानत) और जेल के "चक्रव्यूह" में फंसे हुए हैं।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारSharad Pawar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतAssam Chief Minister Oath Ceremony Updates: आज लगातार दूसरी बार असम मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे हिमंता बिस्वा सरमा?, मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 4 मंत्री कौन हैं?

भारतअमित शाह को पश्चिम बंगाल और जेपी नड्डा को असम के लिए BJP का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी