लाइव न्यूज़ :

जेपी नड्डा ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर किया जबरदस्त हमला, बोले- "भाई-बहन की पार्टी को पहले 'कांग्रेस जोड़ो यात्रा' करनी चाहिए"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 9, 2022 18:17 IST

भाजपा प्रमुख प्रमुख जेपी नड्डा ने कांग्रेस के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को राहुल गांधी का फ्लॉप शो बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इसके जरिये राहुल गांधी की ब्रांडिंग करने का प्रयास कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभाई-बहन और मां की पार्टी द्वारा आयोजित ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पूरी तरह से असफल हैकांग्रेस पार्टी इसके जरिये राहुल गांधी की ब्रांडिंग करने का प्रयास कर रही हैकांग्रेस को यह कवायद करने से पहले राहुल गांधी से 'कांग्रेस जोड़ो यात्रा' करवानी चाहिए थी

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख जेपी नड्डा ने कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले राज्य छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर हमला किया। राजधानी रायपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रमुख जेपी नड्डा ने शुक्रवार को मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस की चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को पूरी तरह से असफल बताते हुए कहा कि ये एक भाई-बहन और मां की पार्टी है।

उन्होंने कांग्रेस के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अभियान को एक फ्लॉप शो बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इसके जरिये राहुल गांधी की ब्रांडिंग करने का प्रयास कर रही है लेकिन बिखरी हुई कांग्रेस को यह कवायद करने से पहले राहुल गांधी से 'कांग्रेस जोड़ो यात्रा' करवानी चाहिए थी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि किसी प्रदेश का ऐसा भी कोई सीएम हो सकता है, जो प्रदेश की जनता की सुध न लेकर इन दिनों ‘भारत जोड़ो’ रैली में व्यस्त हो। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चाहे जितना भी प्रयास कर लें, छत्तीसगढ़ से उनकी जनता उन्हें बाहर का रास्ता दिखाकर रहेगी और जहां तक 2024 के चुनाव का सवाल है तो कांग्रेस कोई भी गठबंधन कर ले, उसे हार मिलनी तय है क्योंकि हमारी लड़ाई पारिवारिक राजनीति के खिलाफ है।

जेपी नड्डा ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश की पारंपरिक राजनीति को बदल दिया है। सीएम भूपेश बघेल जैसे लोग विकास के खिलाफ हैं, वो केवल कांग्रेस का खजाना भरना चाहते हैं। यहां हमारे आदिवासी भाई मारे गए हैं और सीएम भूपेश बघेल केरल में राहुल गांधी के साथ यात्रा कर रहे हैं।"

भाजपा प्रमुख नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राहुल गांधी के लिए केरल जाकर राज्य में हो रही आदिवासियों की हत्याओं से आंखें मूंद ली हैं। लेकिन वो याद रखें कि प्रदेश की जनता उनसे इस धोखे का बदला लेगी और अगले चुनाव में उनकी सरकार जानी तय है।

मालूम हो कि भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा अपने चार दिवसीय छत्तीसगढ़ की यात्रा पर शुक्रवार को राजधानी रायपुर पहुंचे। खबरों के नड्डा छत्तीसगढ़ में पार्टी की प्रदेश इकाई और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं।

इस संबंध में प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगे।

जेपी नड्डा के रायपुर आगमन के समय स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी के लिए राज्य भाजपा प्रमुख अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, भाजपा के राज्य प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, भाजपा सांसद और विधायक मौजूद थे।

टॅग्स :जेपी नड्डाछत्तीसगढ़कांग्रेसराहुल गांधीभूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार