लाइव न्यूज़ :

यूपी के बागपत में जोशीमठ जैसी घटना, आधा दर्जन घरों में पड़ी दरारें, धंसी जमीन; जानिए स्थानीय लोगों ने क्या कहा?

By अनिल शर्मा | Updated: January 12, 2023 15:26 IST

उत्तराखंड के जोशीमठ में सैकड़ों घरों में दरारें आई हैं जिसकी वजह से उन्हें सुरक्षित जगह स्थानांतरित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे बागपत के ठाकुरवाड़ा इलाके में जमीन धंसने की  घटना सामने आई है। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने कहा कि 5-6 घरों से दरारें आने की शिकायतें मिली हैं।

बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत में उत्तराखंड के जोशीमट जैसी घटना सामने आई है। यहां के ठाकुरवाड़ा इलाके में जमीन धंसने की  घटना सामने आई है। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट प्रतीपाल चौहान ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि "हमें 5-6 घरों से दरारें आने की शिकायतें मिली हैं।'' उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने इसका कारण गैस लाइन बताया है। घटना की जांच के लिए SDM को निर्देशित किया गया है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड के जोशीमठ में सैकड़ों घरों में दरारें आई हैं जिसकी वजह से उन्हें सुरक्षित जगह स्थानांतरित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस घटना पर पैनी नजर रखे हुए हैं। बीते दिनों उन्होंने जोशीमठ के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। बुधवार उन्होंने प्रभावित परिवारों  को तत्काल रूप से 1.50 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही अत्यधिक दरार पड़ चुके घरों को गिराने के एवज में मालिकों को बाजार के रेट पर मुआवजा देने का ऐलान किया। हालांकि स्थानीय लोग घरों को गिराए जाने का विरोध कर रहे हैं जिसकी वजह से विध्वंस कार्य रोक दिया गया है।

गुरुवार सीएम धामी ने सेना, आईटीबीपी, वैज्ञानिकों और अन्य हितधारकों के साथ बैठक की। वहीं जोशीमठ के व्यापारिक संगठनों और निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंनें व्यापारी संगठन, निर्वाचित प्रतिनिधी आदि से मुलाकात की और उनको हर संभव मदद पहुंचाने की बात कही है। धामी ने कहा कि हम अंतरिम सहायता के रूप में 1.5 लाख रुपए की राशि लोगों के खातों में भेज रहे हैं। कमेटी तय करेगी कि और अच्छे से अच्छा रेट देंगे।

चमोली डीएम के मुताबिक 700 से अधिक घरों में दरारें देखी गई हैं। वहीं कर्णप्रयाग के करीब दो दर्जन घरों की दीवारों में दरारें परिलक्षित हुई हैं। सैकड़ों परिवारों को सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। लोगों की मांग है कि उन्हें जिस रेट पर मुआवाजे देने की बात कही गई है, उस रेट का सरकार खुलासा नहीं कर रही है। परिवारों की मांग है कि उन्हें बदरीनाथ की तर्ज पर मुआवजा दिया जाए।

टॅग्स :बागपतउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार