लाइव न्यूज़ :

आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए राज्यों की पुलिस को ट्रेनिंग देगी एनएसजी, अक्टूबर में होगा संयुक्त अभ्यास

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 8, 2023 15:37 IST

इस अभ्यास का उद्देश्य ऐसे अभियानों के दौरान हताहतों की संख्या में कटौती करना और आकस्मिक क्षति को कम करना सुनिश्चित करना है तथा देश के किसी भी हिस्से में किसी भी रूप में संभावित संकट के दौरान एनएसजी के उचित समय पर शामिल होने पर भी बेहतर परिणाम प्राप्त करना है।

Open in App
ठळक मुद्दे आतंकी घटनाओं से निपटना सुरक्षाबलों के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एकराज्य और केंद्रीय पुलिस बलों के आतंकवाद रोधी बलों का होगा संयुक्त अभ्यासएनएसजी द्वारा अगले महीने (अक्टूबर) में आयोजित होगा संयुक्त अभ्यास

नई दिल्ली: मौजूदा दौर में आतंकी घटनाओं से निपटना सुरक्षाबलों के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। इसलिए जरूरी है कि सेना और अर्धसैनिक बलों के अलावा राज्यों के पुलिस बल भी हर तरह की घटनाओं से निपटने के लिए तैयार रहें। यही कारण है कि राष्ट्रीय संकट प्रबंधन योजना को बेहतर बनाने और आपसी तालमेल बढ़ाने की रणनीति के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) द्वारा अगले महीने (अक्टूबर) विभिन्न राज्य और केंद्रीय पुलिस बलों के आतंकवाद रोधी बलों का एक संयुक्त अभ्यास आयोजित करने की योजना है।

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ‘अग्नि परीक्षा’ के नाम से अभ्यास का यह नौवां संस्करण 24 अक्टूबर से चार नवंबर के बीच मानेसर (गुरुग्राम) में ‘ब्लैक कैट्स’ कमांडो फोर्स के सैन्य शस्त्रागार में आयोजित किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्रीय स्तर के अभ्यास का उद्देश्य राज्य पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्तों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की आतंकवाद रोधी विशेषज्ञता को बढ़ाना है क्योंकि आतंकवादी हमले के मामले में उन्हें सबसे पहले इसका सामना करना होता है।

समाचार एजेंसी पीटआई से बात करते हुए गृहमंत्रालय के अधिकारियों ने बयाता कि इस अभ्यास का उद्देश्य ऐसे अभियानों के दौरान हताहतों की संख्या में कटौती करना और आकस्मिक क्षति को कम करना सुनिश्चित करना है तथा देश के किसी भी हिस्से में किसी भी रूप में संभावित संकट के दौरान एनएसजी के उचित समय पर शामिल होने पर भी बेहतर परिणाम प्राप्त करना है। सीएपीएफ के एक अधिकारी ने कहा कि यह अभ्यास अपने पिछले संस्करणों की तरह सभी बलों को उनकी शक्तियों, कमजोरियों को समझने और सर्वोत्तम तरीकों को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करने में मदद करेगा। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान नेतृत्वकर्ता और संघीय आतंकवाद-रोधी और अपहरण-रोधी अभियान बल के रूप में एनएसजी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को निष्क्रिय करने, ड्रोन के खतरे और शस्त्र रहित युद्ध के लिए आवश्यक कमांडो कौशल का पता लगाने के लिए विकसित की गई विशेषज्ञता को भी साझा करेगा।

एनएसजी को आतंकवादी और अपहरण के खतरों को बेअसर करने के लिए सर्जिकल कमांडो ऑपरेशन करने के लिए 1984 में एक संघीय आतंकवाद रोधी बल के रूप में गठित किया गया था। मानेसर में इसकी मुख्य चौकी और दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक स्टेशन के अलावा देश भर में इसके पांच केंद्र या अड्डे हैं। 

टॅग्स :National Securityआतंकी हमलाterrorist attackMinistry of Home Affairs
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है