लाइव न्यूज़ :

JNUSU Results 2018 Live: लेफ्ट यूनिटी ने फहराया विजय पताका, चारों पदों पर मारी बाजी

By भारती द्विवेदी | Updated: September 16, 2018 15:05 IST

JNU Election Results 2018 Live: शुक्रवार को जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान हुआ था। पिछले कुछ सालों से विवादों से घिरे रहे जेएनयूएसयू के चुनाव में इस साल रिकॉर्ड 70 प्रतिशत मतदान हुआ।

Open in App

नई दिल्ली, 16 सितंबर: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव की मतगणना रविवार को पूरी हो गई है। जेएनयूएस चुनाव के लिए शुक्रवार (14 सितंबर) को मतदान हुआ था। मतगणना शुक्रवार (14 सितंबर) रात को शुरू हुई। शनिवार (15 सितंबर) को जेएनयू परिसर में मारपीट और हिंसा की घटनाएँ के बीच मतगणना पूरे दिन स्थगित रही। विवाद शांत होने के बाद रविवार रात दोबारा मतगणना शुरू हुई थी। 

जेएनयूएसयू के सेंट्रल पैनल के लिए हुए मतदान में वोटों की गिनती हो चुकी है। जेएनयूएसयू चुनाव में कुल 5185 वोट पड़े थे। लोकमत न्यूज़ संवाददाता प्रतीक्षा कुकरेती के अनुसार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनरल सेक्रेटरी और ज्वाइंट सेक्रेटरी सभी चार मुख्य पदों पर लेफ्ट ने बाजी मारी है।।अध्यक्ष पद पर एन साई बालाजी, उपाध्याक्ष पद पर सारिका, जनरल सेक्रेटरी पद पर एजाज, ज्वाइंट सेक्रेटरी  पद पर अमुथा ने बाजी मारी है। ये चारों पर लेफ्ट यूनिटी से आते हैं। 

जेएनयूएसयू अध्यक्ष पदएन साई बालाजी (लेफ्ट यूनिटी)- 2151ललित पाण्डेय (एबीवीपी)- 972

उपाध्याक्ष पदगीता श्री (एबीवीपी)-1013सारिका (लेफ्ट यूनिटी)-2592जनरल सेक्रेटरीएजाज (लेफ्ट यूनिटी)-2426गणेश (एबीवीपी)-1235ज्वाइंट सेक्रेटरी अमुथा (लेफ्ट यूनिटी)-2047वेंकट चौबे (एबीवीपी)-1290

जेएनयूएसयू का चुनाव इस मायने में पूरे देश के छात्रसंघ से अलग है कि यहां चुनाव करवाने का जिम्मा भी छात्रों के ऊपर ही होता है। जेएनयूएसयू निर्वाचन समिति के अनुसार इस साल कुल 7,650 वोटों में से 5,185 वोट डाले गए। वोटों की गिनती शुक्रवार (14 सितंबर) की रात से ही शुरू हो गई थी। लेकिन शनिवार (15 सितंबर) को कैंपस में बवाल होने के बाद पूरे दिन काउंटिग रुकी रही। निर्वाचन अधिकारियों ने ABVP कार्यकर्ताओं पर मतगणना केंद्र पर जबरदस्ती घुसकर मारपीट करने और मतपेटियां छीनने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए मतगणना रोक दी थी। शनिवार की शाम से फिर से वोटों की गिनती शुरु की गई थी, जो अभी रविवार दोपहर पूरी हुई।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू)एबीवीपीनेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई)ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ)ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा)स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो