लाइव न्यूज़ :

JNU Violence: पांडिचेरी से लेकर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय तक प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर ट्रेंड में ‘एसओएसजेएनयू’

By भाषा | Updated: January 6, 2020 18:46 IST

भारत में पांडिचेरी विश्वविद्यालय, बेंगलूर विश्वविद्यालय, हैदराबाद विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, मुंबई विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, अंबेडकर विश्वविद्यालय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, बेंगलुरु स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, पुणे स्थित सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय, टिस मुंबई, यादवपुर विश्वविद्यालय, प्रेजिडेंसी विश्वविद्यालय, कोलकाता और आईआईटी मुंबई में प्रदर्शन किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रों ने जेएनयू हिंसा को लेकर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए। ऑक्सफोर्ड, कोलंबिया और ससेक्स विश्वविद्यालयों के छात्रों ने भी जेएनयू हिंसा के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रविवार को हुई हिंसा के विरोध में पांडिचेरी विश्वविद्यालय से लेकर लंदन स्थित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय तक प्रदर्शन हुए।

भारत में पांडिचेरी विश्वविद्यालय, बेंगलूर विश्वविद्यालय, हैदराबाद विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, मुंबई विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, अंबेडकर विश्वविद्यालय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, बेंगलुरु स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, पुणे स्थित सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय, टिस मुंबई, यादवपुर विश्वविद्यालय, प्रेजिडेंसी विश्वविद्यालय, कोलकाता और आईआईटी मुंबई में प्रदर्शन किए गए।

छात्रों ने जेएनयू हिंसा को लेकर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए। वहीं, सोशल मीडिया पर ‘एसओएसजेएनयू’ ट्रेंड करने लगा। पांडिचेरी विश्वविद्यालय की छात्रा रजिया ने कहा, ‘‘आज उनका है, कल हमारा हो सकता है। किसी भी तरह की हिंसा निन्दनीय है। हम जेएनयू के अपने मित्रों के साथ खड़े हैं।’’

ऑक्सफोर्ड, कोलंबिया और ससेक्स विश्वविद्यालयों के छात्रों ने भी जेएनयू हिंसा के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। नेपाल में जेएनयू के पूर्व छात्र काठमांडू के मैतीघर मंडाला में एकत्र हुए और जेएनयू हिंसा का विरोध किया। मुंबई में आधी रात के समय छात्रों का विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ और उनके साथ कई लोग जुड़े।

महाराष्ट्र के मंत्री एवं राकांपा नेता जितेंद्र आवहाद छात्रों के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। भारतीय फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान पुणे के छात्रों ने भी जेएनयू में हुई हिंसा का विरोध किया। जेएनयू में हिंसा के एक दिन बाद पंजाब विश्वविद्यालय में कुछ छात्रों ने एक सेमिनार के दौरान हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के संबोधन में व्यवधान डाला। वामपंथी विचारधारा के प्रति झुकाव रखने वाले छात्रों ने बैनर ले रखे थे। उन्होंने भाजपा, आरएसएस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के खिलाफ नारे लगाए। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)अमेरिकादिल्लीकोलकातामहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज