लाइव न्यूज़ :

JNU Violence: एचआरडी मिनिस्टर ने जेएनयू वीसी को किया तलब, कैंपस में नकाबपोशों के हमले पर मांगी रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2020 10:36 IST

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार को हुई हिंसा के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने जेएनयू वीसी को तलब किया है। उनसे नकाबपोशों द्वारा छात्रों और शिक्षकों पर हमले की रिपोर्ट मांगी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रों का दावा है कि एचआरडी के दखल के दौरान तय संशोधित शुल्क को लागू नहीं किया गया है । छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुझाव के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार को हुई हिंसा के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने जेएनयू वीसी को तलब किया है। उनसे नकाबपोशों द्वारा छात्रों और शिक्षकों पर हमले की रिपोर्ट मांगी जाएगी। इसके अलावा संशोधित शुल्क लागू नहीं किए जाने के छात्रों के दावे को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय शुक्रवार को फिर से जेएनयू कुलपति से बात करेगा। विश्वविद्यालय के जेएनयूएसयू को अधिसूचित नहीं करने के मुद्दे पर मानव संसाधन विकास सचिव अमित खरे ने कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय का ध्यान शैक्षाणिक मुद्दों पर है, ना कि राजनीतिक मुद्दों पर।

छात्रों और अध्यापकों के एक धड़े द्वारा जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार को हटाने की मांग के बीच बृहस्पतिवार को मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने उन्हें हटाने से इनकार किया। मंत्रालय ने कहा कि कुलपति को हटाना समाधान नहीं है और सरकार का ध्यान परिसर में उठे मुद्दों का निपटारा करना है। हालांकि, मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि छात्रों और प्रशासन के साथ बैठक के दौरान तय ‘फार्मूला’ को लागू करने की जरूरत है। कुलपति सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों को छात्रों के दावे पर बातचीत के लिए शुक्रवार को मंत्रालय बुलाया गया है। 

छात्रों का दावा है कि एचआरडी के दखल के दौरान तय संशोधित शुल्क को लागू नहीं किया गया है । मानव संसाधन विकास सचिव अमित खरे ने जेएनयू छात्र संघ और अध्यापक संघ के प्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की, जहां उन्होंने कुलपति को हटाने की मांग रखी ।

जेएनयू के कुलपति एम. जगदीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि पांच जनवरी को परिसर में हुए हमले में सुरक्षा चूक की जांच और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुझाव के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। नकाबपोश गुंडों के हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष सहित कम से कम 35 लोग घायल हो गए थे। कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अगर सुरक्षा में कोई चूक हुई है तो समिति उसकी भी जांच करेगी।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)मानव संसाधन विकास मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए