लाइव न्यूज़ :

JNU में एक छात्र पर हमला, आइशी घोष ने ABVP पर फिर लगाया मारपीट का आरोप, जानें फेसबुक पोस्ट में क्या लिखा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2020 09:03 IST

सूत्रों के मुताबिक नर्मदा छात्रावास के रहने वाले राघिब अकरम को कुछ छात्रों ने पीटा। सू्त्रों ने बताया कि इसकी वजह कथित रूप से यह है कि उसने उन्हें नर्मदा छात्रावास के भोजनालय में खाने की अनुमति नहीं दी, क्योंकि वे दूसरे छात्रावास के थे। 

Open in App
ठळक मुद्देजेएनयू हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने आइशी घोष पर भी आरोप लगाया है। जेएनयू हिंसा: 40 से 50 नकाबपोश जेएनयू कैंपस में घुसकर मारपीट की थी, जिसमें आइशी घोष सहित कई छात्र घायल हुए थे।

जेएनयू परिसर में हिंसा के करीब एक पखवाड़े बाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने सोमवार को आरोप लगाया कि एबीवीपी सदस्यों ने एक छात्र को पीटा। हालांकि, आरएसएस से संबद्ध छात्र संगठन ने इस आरोप से इनकार किया है। जेएनयूएसयू अध्यक्ष आइशी घोष ने फेसबुक पर लिखा, “जेएनयू में हमला हुए 14 दिन बीत गए हैं। कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। लेकिन हां, देखिए क्या हो रहा है। आज विश्वविद्यालय के एक छात्र को फिर एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने पीटा। वे उसे मारने के लिए नर्मदा छात्रवास के उसके कमरे में घुस गए।” 

उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं चल सकता। सीनियर वार्डन, प्रॉक्टर को इन गुंडे के खिलाफ तत्काल कदम उठाना चाहिए।” दूसरी ओर एबीवीपी ने दावा किया, “बीए द्वितीय वर्ष के छात्रों के साथ रैगिंग की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना को रैगिंग के आरोपी व्यक्ति के साथ एबीवीपी की हिंसा के रूप में दिखाया जा रहा है।” 

सूत्रों के मुताबिक नर्मदा छात्रावास के रहने वाले राघिब अकरम को कुछ छात्रों ने पीटा। सू्त्रों ने बताया कि इसकी वजह कथित रूप से यह है कि उसने उन्हें नर्मदा छात्रावास के भोजनालय में खाने की अनुमति नहीं दी, क्योंकि वे दूसरे छात्रावास के थे। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)आईशी घोषअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतNamaz Row at Lal Baradari: लाल बारादरी में नमाज अदा करने पर लखनऊ विश्वविद्यालय ने 13 छात्रों को भेजा नोटिस, 50,000 रुपये का बॉन्ड भरने का दिया आदेश

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप