लाइव न्यूज़ :

JNU ने छात्रावास अध्यक्षों के साथ की बैठक

By भाषा | Updated: December 12, 2019 14:11 IST

कुलपति समेत अधिकारियों के जेएनयू के प्रशासनिक ब्लॉक में अपने कार्यालय में जाने पर इमारत के बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। दिल्ली उच्च न्यायालय ने पुलिस को परिसर में सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया था। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी प्रशासनिक ब्लॉक के बाहर मौजूद रहे।

Open in App
ठळक मुद्देJNU छात्रावास के अध्यक्षों के बीच बैठक हुई। छात्रों ने छात्रावास फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन स्वरूप पहले दिन परीक्षाओं का बहिष्कार किया।

 जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रावास के अध्यक्षों के बीच छात्रावास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बृहस्पतिवार को बैठक हुई। विश्वविद्यालय के रेक्टर-1 चिंतामणि महापात्र ने बताया कि जेएनयू प्रशासन ने छात्रावास से संबंधित मामलों पर चर्चा करने के लिए दोपहर साढ़े 12 बजे सभी छात्रावासों के अध्यक्षों की बैठक बुलाई थी।

उन्होंने बताया कि सेमेस्टर के अंत में होने वाली परीक्षाओं को कराने से संबंधित मामलों पर स्कूलों के सभी डीन तथा विशेष केंद्रों के अध्यक्षों के साथ बैठक होनी है। छात्रों ने छात्रावास फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन स्वरूप बृहस्पतिवार को पहले दिन परीक्षाओं का बहिष्कार किया।

इस बीच, जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार ने कहा कि परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन बातचीत के लिए तैयार है और नेक नीयत वाले छात्रों का हित शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, ‘‘विश्वविद्यालय नेक नीयत वाले छात्रों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है जो परीक्षाएं देना चाहते हैं और अपनी अकादमिक आवश्यकताएं पूरी करना चाहते हैं। विश्वविद्यालय के लिए नेक नीयत वाले छात्रों का हित शीर्ष प्राथमिकता है।’’

वहीं, कुलपति समेत अधिकारियों के जेएनयू के प्रशासनिक ब्लॉक में अपने कार्यालय में जाने पर इमारत के बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। दिल्ली उच्च न्यायालय ने पुलिस को परिसर में सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया था। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी प्रशासनिक ब्लॉक के बाहर मौजूद रहे। हालांकि विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों को वैध पहचान पत्र के बिना इमारत में प्रवेश नहीं करने दिया गया। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए