लाइव न्यूज़ :

जेएनयू हमला: सीताराम येचुरी का हमला, कहा-मोदी की खामोशी बहुत कुछ बोलती है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2020 12:44 IST

जेएनयू परिसर में रविवार रात लाठियों और लोहे की छड़ों से लैस कुछ नकाबपोश लोगों ने परिसर में प्रवेश कर छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला कर दिया था और परिसर में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। बाद में प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी।

Open in App
ठळक मुद्देमाकपा ने JNU में हुए हमले पर PM मोदी की चुप्पी पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि वह या तो इसमें शामिल हैं या अयोग्य हैं।

माकपा ने जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय परिसर में हुए हमले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी को लेकर उनपर आरोप लगाते हुए कहा कि वह या तो इसमें शामिल हैं या अयोग्य हैं।

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने ट्वीट किया, ‘‘ मोदी की खामोशी बहुत कुछ बोलती है। एक प्रधानमंत्री तब चुप नहीं रह सकता जब उसके आवास से कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही छात्रों की पीटा जाए... या तो वह इसमें शामिल है या अयोग्य।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह अब बेहद स्पष्ट है कि प्रशासन की मदद से एबीवीपी के गुंडों ने जेएनयू के छात्रों पर ऐसा भयावह हमला किया। सरकार सहित जो भी दोषी हैं उनपर कार्रवाई की जानी चाहिए।’’

येचुरी ने रविवार को हमले के पूर्वनियोजित होने का आरोप लगाते हुए एबीवीपी को इसके लिए लिए जिम्मेदार ठहराया था। गौरतलब है कि जेएनयू परिसर में रविवार रात लाठियों और लोहे की छड़ों से लैस कुछ नकाबपोश लोगों ने परिसर में प्रवेश कर छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला कर दिया था और परिसर में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। बाद में प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)सीताराम येचुरी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील