लाइव न्यूज़ :

जेएनयू ने विवादास्पद आतंकवाद रोधी पाठ्यक्रम को दी मंजूरी : सूत्र

By भाषा | Updated: September 3, 2021 00:04 IST

Open in App

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की कार्यकारी परिषद ने नये आतंकवाद रोधी पाठ्यक्रम को बृहस्पतिवार को मंजूरी प्रदान कर दी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। शिक्षकों और छात्रों का एक वर्ग द्वारा इस पाठ्यक्रम की सामग्री को लेकर इसकी आलोचना की जा रही है। परिषद ने साथ ही 14 अगस्त को हर साल 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में मनाने को भी मंजूरी दी। जेएनयू ने एक वक्तव्य जारी करके कहा कि विश्वविद्यालय हर साल वेबिनार/सेमिनार, प्रदर्शनियां, विशिष्ट व्याख्यान, जीवित बचे लोगों के माध्यम से घटनाओं के सही विवरण को याद करते हुए और अन्य संबंधित गतिविधियों सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगा ताकि युवा पीढ़ी को इस बारे में शिक्षित किया जा सके कि विभाजन के दौरान कैसे लाखों भारतीयों ने अपनी जान गंवाई थी। जेएनयू की अकादमिक परिषद ने गत 17 अगस्त को हुई एक बैठक में आतंकवाद रोधी पाठ्यक्रम समेत तीन नये पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजेएनयू की अकादमिक परिषद ने स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज, अस्पताल के प्रस्ताव को मंजूरी दी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज