लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर सरकार लिंग-समावेशी पारिस्थितिकी तंत्र बना रही है: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

By भाषा | Updated: August 18, 2021 20:05 IST

Open in App

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को कहा कि उनका प्रशासन केंद्र शासित प्रदेश में एक लिंग-समावेशी पारिस्थितिकी तंत्र बना रहा है ताकि महिलाओं की शिक्षा और आर्थिक विकास तक बेहतर पहुंच हो सके। सिन्हा वर्चुअल माध्यम से अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की प्रगति और सक्षम छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत जम्मू-कश्मीर के लाभार्थियों के साथ बातचीत कर रहे थे। पहली बार, जम्मू-कश्मीर की 480 प्रतिभाशाली महिलाओं को प्रगति छात्रवृत्ति के डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में शामिल किया गया है। जम्मू-कश्मीर को विकलांग व्यक्तियों के लिए सक्षम योजना के तहत नौ छात्रवृत्तियां भी मिली हैं। उपराज्यपाल ने महिलाओं को परिवर्तन की महत्त्वपूर्ण कारक बताते हुए कहा, "जम्मू-कश्मीर सरकार एक आदर्श, लिंग-समावेशी पारिस्थितिकी तंत्र बना रही है, जहां उनकी शिक्षा और आर्थिक विकास तक बेहतर पहुंच है, उन्हें हमारी विकास पहल के केंद्र में रखा गया है और हाशिये पर रहने वालों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।" उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए सामाजिक और आर्थिक समानता तेजी से विकास हासिल करने के लिए अनिवार्य है। सिन्हा ने कहा, "एक मजबूत समुदाय, एक बेहतर राज्य और एक मजबूत देश बनाने के लिए तकनीकी क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और उनकी समान उपस्थिति महत्वपूर्ण है।" उन्होंने कहा, ‘‘यह आवश्यक है कि हमारी लड़कियां आवश्यक ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास से भरपूर हों और शासन के सभी स्तरों पर कार्यरत हों।" उन्होंने कहा कि एआईसीटीई का छात्रवृत्ति कार्यक्रम और हौसला, तेजस्विनी, उम्मीद, एलजी सुपर 75, परवाज और मुमकिन जैसी केंद्र शासित प्रदेश सरकार की पहल महिला सशक्तिकरण और लैंगिक अंतर खत्म करने की दिशा में उठाए गए कुछ प्रमुख कदम हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा 2026ः मार्च अंत में घोषित होगी पंजीकरण तारीख?, लंगर लगाने की आवेदन प्रक्रिया पर सवाल?

क्राइम अलर्टनेशनल कांफ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी और श्रीनगर के पूर्व मेयर जुनैद अजीम मट्टू के खिलाफ मामला दर्ज?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गलत और गुमराह करने वाला कंटेंट?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज