लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार के द्वारा आगे बढ़ाने की बात पर जीतन राम मांझी को ऐतराज

By एस पी सिन्हा | Updated: November 2, 2022 16:17 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई बार तेजस्वी को आगे बढ़ाने की बात कर चुके हैं। ऐसा कहा जा रहा कि आने वाले दिनों में नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को बिहार की सत्ता सौंप कर पीएम पद की तलाश में दिल्ली जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव को नीतीश कुमार द्वारा आगे बढ़ाने की बात पर जीतनराम मांझी ने जताई नाराजगीकहा - तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाने को लेकर को-ऑडिनेशन कमिटी की बैठक होहाल के दिनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई बार तेजस्वी को आगे बढ़ाने की बात कर चुके हैं

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा आगे बढ़ाने की बात कहे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर सीधे तौर पर ऐतराज तो नहीं जताया, लेकिन इतना जरूर कहा कि तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाने को लेकर को-ऑडिनेशन कमिटी की बैठक हो। उसके माध्यम से निर्णय लेकर आगे बढ़ाने की घोषणा हो तो अच्छा रहेगा।

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई बार तेजस्वी को आगे बढ़ाने की बात कर चुके हैं। ऐसा कहा जा रहा कि आने वाले दिनों में नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को बिहार की सत्ता सौंप कर पीएम पद की तलाश में दिल्ली जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में इसके संकेत दिए हैं। 

उन्होंने तेजस्वी की ओर इशारा करते हुए कहा था कि मैं अपने लिए नहीं बल्कि इनके लिए काम कर रहा हूं, इन्हें आगे बढ़ते हुए देखना चाहता हूं। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार के इस बयान पर ऐतराज जताया है। 

मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार अकेले तेजस्वी के नेतृत्व की बात नहीं कर सकते। इसके लिए महागठबंधन में शामिल दूसरे घटक दलों की भी राय ली जानी चाहिए। इतना ही नहीं मांझी ने जल्द से जल्द कोआर्डिनेशन कमेटी बनाने की मांग दोहराई। हालांकि, जीतनराम मांझी महागठबंधन या एनडीए जहां भी रहे, कॉ-ऑडिनेशन कमिटी की मांग करते रहे। लेकिन आज तक मांझी की मांग को स्वीकार नहीं किया गया। 

अब एक बार फिर से जीतनराम मांझी महागठबंधन के सहयोगी हैं, तो फिर से को-ऑडिनेशन कमिटी की मांग उठाई है। वहीं, जीतन राम मांझी ने ट्विटर हैंडल के माध्यम से सफाई भी पेश की है कि वे एनडीए में शामिल नहीं हो रहे हैं बल्कि उनके खिलाफ भ्रम फैलाया जा रहा है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा नीतीश कुमार के साथ है। उनका जो निर्णय होगा हम उनके साथ रहेंगे, रही बात तेजस्वी यादव को आगे बढाने की तो इसे लेकर को-आर्डिनेशन की बैठक के माध्यम से घोषणा हो तो सही रहेगा। 

टॅग्स :जीतन राम मांझीबिहारनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो