लाइव न्यूज़ :

जियो ग्राहकों को झटका, पिछले टैरिफ प्लान से 39 प्रतिशत तक महंगे, छह दिसंबर से होंगे लागू, देखिए पूरी लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2019 20:48 IST

ग्राहकों के लिए छह दिसंबर से लागू होने वाले ये प्लान पिछले टैरिफ प्लान से 39 प्रतिशत तक महंगे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि दरें बढ़ाने के बावजूद जियो के प्लान डेटा और कालिंग एयरटेल और वोडाफोन - आइडिया से करीब 25 प्रतिशत तक सस्ते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरिलायंस जियो के टैरिफ प्लान छह दिसंबर से 39 प्रतिशत तक महंगे होंगे।रिलायंस जियो ने नए ऑल इन वन प्लान की घोषणा की, जो छह दिसंबर से होंगे लागू।

मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली रिलायंस जियो ने बुधवार को अपने नए ' ऑल इन वन प्लान ' की घोषणा की।

ग्राहकों के लिए छह दिसंबर से लागू होने वाले ये प्लान पिछले टैरिफ प्लान से 39 प्रतिशत तक महंगे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि दरें बढ़ाने के बावजूद जियो के प्लान डेटा और कालिंग एयरटेल और वोडाफोन - आइडिया से करीब 25 प्रतिशत तक सस्ते हैं।

नए मोबाइल एवं डेटा प्लान के मुताबिक , जियो के ग्राहकों को 84 दिन वैधता और 1.5 जीबी प्रति दिन डेटा वाले प्लान के लिए अब 555 रुपये खर्च करने पड़ेगे। फिलहाल , ये सुविधाएं कंपनी के 399 रुपये के मौजूदा प्लान में मिल रही हैं। इस लिहाज से नया प्लान 39 प्रतिशत महंगा है।

इस पैक में जियो से जियो नंबर पर असीमित कॉलिंग मिलेगी। कंपनी की " न्यायोचित उपयोग की नीति (एफयूपी)" के तहत जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 3,000 मुक्त मिनट मिलेंगे। जियो ने 153 रुपये के प्लान के दाम को बढ़ाकर 199 रुपये ; 198 रुपये वाले प्लान को 249 रुपये ; 299 रुपये के प्लान को 349 रुपये ; 349 रुपये के पैक को 399 रुपये ; 448 रुपये पैक को 599 रुपये और 1,699 रुपये के प्लान को बढ़ाकर 2199 रुपये कर दिया है।

इसी प्रकार 98 रुपये के प्लान को बढ़ाकर 129 रुपये कर दिया गया है। इसमें ग्राहकों को 28 दिन की वैधता के साथ 2 जीबी डेटा और अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए 1000 मिनट मिलेंगे। जियो 28 दिन की वैधता वाले 199 रुपये के प्लान में डेढ़ जीबी डेटा प्रतिदिन दे रही है , जो कि प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के प्लान से करीब 25 प्रतिशत सस्ता है। दूसरी कंपनियां ये सारी सुविधाएं करीब 249 रुपये के प्लान में दे रही हैं। 

टॅग्स :जियोजियो फोनजियो प्राइममुकेश अंबानीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारतकैसे जानें आपके घर तक पहुंचेगी PNG या नहीं? उपलब्धता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी यहां

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष