लाइव न्यूज़ :

जिन्ना नहीं चाहते थे पाकिस्तान बने, भारत के बंटवारे के लिए नेहरू-पटेल जिम्मेदारः फारूक अब्दुल्ला

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 4, 2018 12:04 IST

अगर उस वक्त कमीशन की शर्तें मान ली गई होती तो आज भारत का विभाजन ना हुआ होता। आज पाकिस्तान, बांग्लादेश और भारत नहीं बल्कि एक हिंदुस्तान होताः फारूक अब्दुल्ला

Open in App

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने भारत विभाजन के लिए कांग्रेसी नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है। फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को एक और विवादित बयान देते हुए कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना नहीं चाहते थे मुसलमानों के देश का बंटवारा होकर पाकिस्तान बने। लेकिन भारतीय नेताओं ने मुस्लिम और सिखों के लिए 'माइनॉरिटी स्टेटस' देने से मना कर दिया जिसके बाद पाकिस्तान की मांग उठी।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ' एक कमीशन आया जिसमें फैसला किया गया कि हिंदुस्तान का बंटवारा नहीं करेंगे। मुसलमानों और सिखों के लिए विशेष प्रतिनिधित्व रखेंगे मगर मुल्क का बंटवारा नहीं करेंगे।'

फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि जिन्ना ने इसे मान लिया लेकिन जवाहरलाल नेहरू, मौलाना आजाद और सरदार पटेल ने इसे नहीं स्वीकार किया। इसके बाद से ही मोहम्मद अली जिन्ना ने मुसलमानों के लिए पाकिस्तान बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर उस वक्त कमीशन की शर्तें मान ली गई होती तो आज भारत का विभाजन ना हुआ होता। आज पाकिस्तान, बांग्लादेश और भारत नहीं बल्कि एक हिंदुस्तान होता।

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लाजवाहरलाल नेहरूसरदार वल्लभ भाई पटेलपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज