लाइव न्यूज़ :

जींद में अमित शाह की बड़ी रैली आज, CM ने लिया मौके का जायजा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 15, 2018 10:23 IST

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की आज हरियाणा के जींद में बड़ी रैली है। इस रैली को बाइक रैली का रूप दिया गया है।

Open in App

नई दिल्ली(15 फरवरी)।  बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की आज हरियाणा के जींद में बड़ी रैली है। इस रैली को बाइक रैली का रूप दिया गया है। जिसमें सैंकड़ो दोपहिया वाहन शामिल होंगे। अमित शाह 424 मीटर की दूरी ही मोटरसाइकिल से तय करेंगे।

अमित शाह की रैली स्थल के पास आठ एकड़ में दो हेलीपेड बनाए गए हैं और अमित शाह का हैलीकॉप्टर इन्हीं हेलीपैड पर उतरेगा। साथ ही सुरक्षा के भी यहां खास इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से काफी संख्या में पुलिस और पैरामिलट्री फोर्स के जवानों की तैनाती भी कर दी गई है। इतना ही नहीं दूसरे जिलों से भी काफी संख्या में पुलिसकर्मी जींद पहुंचे हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को जींद में मोटरसाइकिल चला कर युवा हुंकार रैली की तैयारियों की जायजा लिया। गुरुवार को इसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे। सत्तारूढ़ भाजपा रैली में कम से कम एक लाख मोटरसाइकिलें आने की उम्मीद कर रही है।

मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से उतरकर मोटरसाइकिल चलाते हुए रैली स्थल तक गए। उनके साथ कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओ.पी. धनकड़ और अन्य लोग थे। सैकड़ों सुरक्षा कर्मी जींद में तैनात किए गए हैं। 

वहीं, इस रैली पर एनजीटी की काले बादल भी छाए हुए हैं। एनजीटी में एक याचिका दायर की गई है कि ज्यादा संख्या में बाइक का प्रयोग होने से प्रदूषण को खतरा है। जिस पर एनजीटी में आज ही सुनवाई भी होगी।

टॅग्स :अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी