लाइव न्यूज़ :

रांची: दिवाली की रात बस में मोमबत्ती जलाकर सोए थे ड्राइवर और खलासी, आग लगने से दोनों की जलकर मौत

By भाषा | Updated: October 25, 2022 11:46 IST

झारखंड की राजधानी रांची में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। खादगढ़ा बस स्टैंड पर एक बस में आग लगने से उसके ड्राइवर और खलासी की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देरांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के खादगढ़ा बस स्टैंड में हादसा, बस में आग लगने से ड्राइवर और खलासी की मौत।पुलिस के अनुसार बस में मोमबत्ती जलाने के बाद दोनों सो गए थे, इस दौरान हुआ हादसा।जब तक दमकल को सूचना मिली, तब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी।

रांची: रांची में एक बस में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना राज्य के सबसे व्यस्त बस टर्मिनल में से एक लोअर बाजार थाना क्षेत्र के खादगढ़ा में आधी रात के करीब घटी। पुलिस ने कहा कि वे आग के कारणों की जांच कर रहे हैं, लेकिन प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि आग बस के अंदर मोमबत्तियां जलाने के कारण लगी।

मृतकों की पहचान बस चालक मदन महतो (50) और खलासी 25 वर्षीय इब्राहिम के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि महतो गुमला जिले का, जबकि इब्राहिम पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा का रहने वाला था।

खादगढ़ा के थाना चौकी प्रभारी विकास आर्यन ने बताया, ‘‘घटना आधी रात के आसपास घटी जब बस चालक और खलासी बस में सो रहे थे। प्रतीत होता है कि उन्होंने दिवाली के लिए बस के डैशबोर्ड पर मोमबत्तियां जलाई थीं। आशंका है कि वे शराब के नशे में रहे होंगे जिसके कारण उन्हें शुरू में आग की तपिश महसूस नहीं हो सकी हो।’’

उन्होंने बताया कि जब तक दमकल को सूचना मिली, तब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड पर बस में आग लगने से चालक और खलासी की मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की विकट घड़ी में सहनशक्ति शक्ति दे।’’ 

टॅग्स :RanchiJharkhand
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार