लाइव न्यूज़ :

झारखंड : पुलिस ने 20 किलोग्राम का केन बम बरामद कर निष्क्रय किया

By भाषा | Updated: August 17, 2021 01:20 IST

Open in App

सुरक्षा बलों ने बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के अति उग्रवाद प्रभावित झुमरा पहाड़ के तलहठी खरना और करमो जंगल में नक्सलियों द्वारा बिछाए गये 20 किलोग्राम का केन बम बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया है। बेरमो के पुलिस उपाधीक्षक सतीश चंद्र झा ने आज बताया कि भाकपा माओवादियों द्वारा पुलिस को क्षति पहुंचाने की योजना को सीआरपीएफ 26 बटालियन की कंपनी‌‌ व पुलिस‌ बल की संयुक्त टीम ने विफ कर दिया है। उन्होंने बताया कि नक्सली मिहलेश महतो के दस्ते के जंगल में होने और चरमपंथियों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश करने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बोकारो सीआरपीफ़ 26 बटालियन के जवानों एवं बोकारो पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया और अभियान के दूसरे दिन 15 अगस्त को केन बम बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगल के रास्ते में केन बम लगाया गया था। बम निरोधक दस्ते ने उसे मौके पर निष्क्रिय कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भवानीपुर में हिंसा या सियासत? ममता बनर्जी के आरोपों से गरमाई राजनीति, देखें वीडियो

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारतSimran Bala: 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर सीआरपीएफ की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व?, राजौरी के लोग बिटिया सिमरन बाला की प्रेरणादायक यात्रा पर मना रहे जश्न?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज