लाइव न्यूज़ :

झारखंड: नाबालिग से रेप के दो आरोपियों को ग्रामीणों से जिंदा जलाया, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

By विशाल कुमार | Updated: June 9, 2022 14:14 IST

दोनों आरोपियों पर एक मोटरसाइकिल पर एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने बलात्कार करने का आरोप है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जिंदा जलाने से पहले भीड़ ने दोनों की डंडों और फावड़ों से पिटाई की।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों आरोपियों पर एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने बलात्कार करने का आरोप है।पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जिंदा जलाने से पहले भीड़ ने दोनों की डंडों और फावड़ों से पिटाई की।पुलिस ने 6 से अधिक ग्रामीणों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 

रांची:झारखंड के गुमला में बुधवार की रात बलात्कार के दो आरोपियों को ग्रामीणों की भीड़ ने जिंदा जला दिया। एक आरोपी की मौत हो गई जबकि दूसरा आरोपी रांची स्थित रिम्स में गंभीर हालत में भर्ती है।

जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों पर एक मोटरसाइकिल पर एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने बलात्कार करने का आरोप है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जिंदा जलाने से पहले भीड़ ने दोनों की डंडों और फावड़ों से पिटाई की। मृतक आरोपी की पहचान सुनील उनराव के रूप में की गई है।

दरअसल, बुधवार को नाबालिग महिला और उसके माता-पिता अपने रिश्तेदार के यहां गए थे। वापस अपने गांव लौटने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उनके ही गांव के आरोपियों ने नाबालिक को अपने मोटरसाइकिल से घर पहुंचाने की बात कही लेकिन शाम को जब माता-पिता घर पहुंचे तो नाबालिग घर नहीं पहुंची थी।

नाबालिग गंभीर हालत में पड़ोस के गांव में मिली और उसने अपने परिजनों को बताया कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को उनके मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। पहले तो दोनों की जमकर पिटाई और फिर उन पर और उनके मोटरसाइकिल पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इलाज के दौरान एक आरोपी की मौत हो गई। पुलिस ने 6 से अधिक ग्रामीणों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 

टॅग्स :झारखंडक्राइमJharkhand Policeरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्टCCTV Footage: वसई में पिता से झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने उसके दो साल के बच्चे को बेहरमी से सड़क पर पटका, फिर सिर लोहे के रॉड पर दे मारा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?