लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Election Results: रुझानों में कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन को बहुमत, बीजेपी को भारी नुकसान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2019 10:52 IST

कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन 43 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं पिछले चुनाव में 37 सीटों पर जीत हासिल करने वाली बीजेपी 27 सीटों पर आगे चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास जमशेदपुर (पूर्व) सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय से आगे चल रहे हैं। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा सीट पर भाजपा के सिमोन माल्टो से 664 मतों से आगे चल रहे हैं

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना जारी है और अब तक मिले रुझानों के अनुसार, राज्य की 27 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। विपक्षी झामुमो 25 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 13 विधानसभा सीटों पर, राजद पांच विधानसभा सीटों पर और बसपा तथा आजसू पार्टी दो दो विधानसभा सीटों पर आगे चल रही हैं। राज्य में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे।

PartyLeading
बीजेपी27
कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी43
आजसू03
झारखंड विकास मोर्चा04
भाकपा-माले01
बीएसपी02
अन्य01

(चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार)

जिन विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे है वह सीटें बाघमारा, बरही, बिष्णुपुर, दुमका, चंदनकियारी, जमशेदपुर (पश्चिम), पाकुड़, पनकी, पोटका, सिमडेगा, तोरपा और हजारीबाग हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास जमशेदपुर (पूर्व) सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय से आगे चल रहे हैं। झामुमो शिकारीपारा, गुमला, सिसई, चाइबासा, बोरियो, चक्रधरपुर और इचागढ़ सीट पर आगे है। 

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा सीट पर भाजपा के सिमोन माल्टो से 664 मतों से आगे चल रहे हैं लेकिन दुमका सीट पर वह भाजपा उम्मीदवार लुईस मरांडी से 6,329 मतों से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस बेरमो, जगन्नाथपुर और बोकारो सीट पर आगे चल रही है। राजद चतरा, छतरपुर और गोड्डा विधानसभा सीट पर आगे है। बसपा बिश्रामपुर और हुसैनाबाद विधानसभा सीट पर आगे है जबकि आजसू गोमिया विधानसभा सीट पर आगे चल रही है।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंड मुक्ति मोर्चाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई