लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Election 2024: चुनावी राज्य झारखंड में हलचल?, सीएम हेमंत सोरेन के सहयोगी के परिसरों में तलाशी, रांची और जमशेदपुर में 9 ठिकानों पर छापेमारी

By एस पी सिन्हा | Updated: November 9, 2024 14:32 IST

Jharkhand Election 2024: झारखंड के लिए नया नहीं है। विपक्षी नेताओं और उनके कर्मचारियों के परिसरों पर अकसर आयकर विभाग के छापे पड़ते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआयकर और ईडी के छापों के जरिए पैर जमाने की कोशिश कर रही है।विपक्षी नेताओं पर महज दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। सत्तारूढ़ दल इन छापों को चुनावों से क्यों जोड़ते हैं।

Jharkhand Election 2024: आयकर विभाग ने कर चोरी से संबंधित जांच के तहत शनिवार को चुनावी राज्य झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक सहयोगी के परिसरों सहित कई स्थानों पर तलाशी ली। आधिकारक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, सुबह के समय शुरू हुए अभियान में राज्य की राजधानी रांची और जमशेदपुर में कुल नौ ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीम आयकर अधिकारियों की सुरक्षा संबंधी मदद कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के सलाहकार सुनील श्रीवास्तव से जुड़े ठिकानों पर भी तलाशी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई राज्य में कथित अवैध शराब व्यापार और खनन को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तथा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा हाल ही में शुरू की गई जांच से जुड़ी है।

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होगा तथा मतगणना 23 नवंबर को होगी। आयकर विभाग के छापों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि झारखंड के लिए यह कोई नयी बात नहीं है। कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने दावा किया, ‘‘यह झारखंड के लिए नया नहीं है। राज्य में विपक्षी नेताओं और उनके कर्मचारियों के परिसरों पर अकसर आयकर विभाग के छापे पड़ते हैं। भाजपा चुनाव के मद्देनजर आयकर और ईडी के छापों के जरिए अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही है।

वे ऐसी कार्रवाइयों से विपक्षी नेताओं पर महज दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि राज्य में सत्तारूढ़ दल इन छापों को चुनावों से क्यों जोड़ते हैं। उन्हें आयकर विभाग का आधिकारिक बयान आने तक इंतजार करना चाहिए।’’

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024आयकरRanchiहेमंत सोरेनJamshedpur
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहवाई टिकट लेने से पहले जान लें आयकर का यह नियम, कहीं एयरपोर्ट पर न रुकना पड़ जाए

ज़रा हटकेऑपरेशन थियेटर और लेबर रूम में काम प्रभावित?, झारखंड की राजधानी रांची सदर अस्पताल में पानी की किल्लत ने खोली पोल

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

भारत अधिक खबरें

भारतPM Modi Sikkim Visit: मैदान में उतरे मोदी; गंगटोक में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए पीएम, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भारतMaharashtra: सरकारी कर्मचारी पर कीचड़ डालना पड़ा भारी, मंत्री नितेश राणे को कोर्ट ने सुनाई जेल की सजा; जानें पूरा मामला

भारतभारत भवन के मार्फत चार्ल्स कोरिया और शहर बसाने की दृष्टि

भारतविधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण संकल्प ध्वनिमत से पारित?, सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन

भारतजानलेवा लू से मिलती अल नीनो की आहट