लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Election Exit polls: झारखंड में किसकी बनेगी सरकार, पांचवें चरण की वोटिंग के बाद आज शाम एग्जिट पोल

By विनीत कुमार | Updated: December 20, 2019 15:46 IST

Jharkhand Election 2019 Exit polls: झारखंड चुनाव के नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे। इससे पहले आज पांचवें चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देJharkhand Election Exit polls: झारखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आजपांचवें चरण की वोटिंग के बाद एग्जिट पोल, झारखंड में 81 विधानसभा सीट

Jharkhand Election 2019 Exit polls: झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण के तहत वोटिंग के बाद आज शाम तमाम टीवी चैनलों के एग्जिट पोल आएंगे। झारखंड के 81 विधानसभा सीटों में से 65 के लिए चार चरणों में वोटिंग हो चुकी थी। वहीं, 16 सीटों पर आज वोटिंग जारी है। अंतिम चरण में  236 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होगा। इन 16 सीटों में से सात सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित हैं। 

वर्ष 2014 के विधानसभा चुनावों में इनमें से छह सीटें झामुमो ने और पांच बीजेपी ने जीती थीं। झारखंड चुनाव के नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे। झारखंड चुनाव इस बार पांच चरणों में हुए और पहले चरण के लिए मतदान 30 नवंबर को हुआ था। बता दें कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार सर्वेक्षण और एग्जिट पोल पर चुनाव प्रक्रिया खत्म होने तक पाबंदी है। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी को खत्म हो रहा है।

झारखंड में पांच चरणों में चुनाव

चुनाव आयोग ने 1 नवंबर को राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा की थी। पहले चरण में 13 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर को मतदान हुए। इसके बाद दूसरे चरण में 20 सीटों के लिये सात दिसंबर, तीसरे चरण में 17 सीटों के लिये 12 दिसंबर को, चौथे चरण में 15 सीटों के लिये 16 दिसंबर को मतदान हुए। पांचवें और आखिरी चरण में 16 सीटों के लिये 20 दिसंबर को मतदान जारी है।

इससे पहले 2009 और 2014 में भी झारखंड में पांच चरण में ही चुनाव हुआ था। झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटों में से नौ सीटें अनुसूचित जाति और 28 सीटें अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिये आरक्षित हैं।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019एग्जिट पोल्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2026 Poll Of Exit Polls Updates: बंगाल में पहली बार बीजेपी सत्ता, असम में हैट्रिक और पुडुचेरी में फिर से NDA सरकार?, केरल में कांग्रेस की वापसी और तमिलनाडु में विजय करेंगे धमाका?

भारतTMC के खिलाफ बहुत ज्यादा मतदान, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा- भाजपा को सबसे अधिक फायदा, वीडियो

भारतExit Poll Updates: पुडुचेरी में 30 सीट और एनडीए को 16-20 सीट और कांग्रेस गठबंधन को 6-8 सीट

भारत200 सीट जीतेंगे और नंदीग्राम-भवानीपुर से हार रहे सुवेंदु अधिकारी?, एग्जिट पोल पर भड़के टीएमसी उम्मीदवार मदन मित्रा

भारतExit Poll Updates: तमिलनाडु की 234 सीटों में से 98 से 120 सीट जीत रहे विजय?, एक्सिस माई इंडिया की भविष्यवाणी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज