लाइव न्यूज़ :

झारखंड: धनबाद में अस्पताल के आवासीय परिसर में लगी भीषण आग, डॉक्टर समेत 5 लोगों की मौत

By अंजली चौहान | Updated: January 28, 2023 12:57 IST

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आवास अस्पताल की इमारत से सटा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देधनबाद में एक अस्पताल के आवासीय परिसर में लगी आग। आग की चपेट में आकर डॉक्टर दंपती समेत पांच लोगों की मौत हो गई।घटना देर रात घटित हुई, जब घर में मौजूद लोग सो रहे थें।

धनबाद: झारखंड के धनबाद में एक अस्पताल के आवासीय परिसर में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। अचानक आग लगने के कारण आवास में मौजूद लोग वहीं फंस गए और निकलने का रास्ता न होने के कारण आग की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि घटना हाजरा स्थित एक अस्पताल के पास की है। जिस समय आग लगी घर में डॉक्टर दंपती समेत घर में काम करने वाले लोग मौजूद थे। इस भीषण आग में डॉक्टर और उनकी पत्नी समेत काम करने वाले लोग सभी की मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची। मगर आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटे दूर-दूर तक उठती दिखाई दी। हालांकि, कड़ी मशक्त के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया,लेकिन घर में मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई।

देर रात लगी आग

जानकारी के मुताबिक, घटना देर रात 2 बजे के करीब हुई। उस वक्त घर में मौजूद सभी लोग अपने-अपने कमरों में सो रहे थे, जिसकी वजह से किसी को आग लगने का पता नहीं चला। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरा घर उसकी चपेट में आ गया। घर में धुआं ही धुआं भर गया। 

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आवास अस्पताल की इमारत से सटा हुआ है। आग इतनी तेज थी कि घर की खिड़कियों और बालकनी से लपटे बाहर की ओर आ रही थी। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह से आग पर काबू पाया। गनीमत ये रही कि इस आग की चपेट में अस्पताल का कोई मरीज नहीं आया। 

धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल के आवासीय परिसर में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में डॉक्टर, उनकी पत्नी और घरेलू सहायिका शामिल हैं। इस सभी के शवों को बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है कि कैसे आग लगी, इसके पीछे कारण क्या कारण है। 

टॅग्स :Dhanbadझारखंडअग्निकांडFire Accident
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

भारतत्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

भारततिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, वीडियो में दिखा भयावह मंजर

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल