लाइव न्यूज़ :

झारखंड: CRPF जवानों ने नक्सल प्रभावित इलाके में प्रसव पीड़ा से कराहती महिला को 6 किमी. कंधे पर ढोकर पहुंचाया अस्पताल

By भाषा | Updated: January 22, 2020 00:48 IST

सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि अर्द्धसैनिक बल की 85 वीं बटालियन का दल जिले के पदेड़ा गांव के करीब नक्सल विरोधी अभियान में था। अभियान के दौरान जब एक स्कूली छात्र ने एक गर्भवती महिला के संबंध में जानकारी दी तब दल का कंपनी कमांडर गांव के गायतापारा स्थित महिला के मकान में पहुंचा।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने प्रसव पीड़ा से कराहती एक आदिवासी महिला को चारपाई पर बैठाकर छह किलोमीटर पैदल सफर करते हुए अस्पताल पहुंचाया। कमांडर के साथ प्राथमिक उपचार करने वाला दल भी था। दल को जब सूचना मिली कि महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही है तब उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश शुरू की गई।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने प्रसव पीड़ा से कराहती एक आदिवासी महिला को चारपाई पर बैठाकर छह किलोमीटर पैदल सफर करते हुए अस्पताल पहुंचाया।

सीआरपीएफ के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि अर्द्धसैनिक बल की 85 वीं बटालियन का दल जिले के पदेड़ा गांव के करीब नक्सल विरोधी अभियान में था। अभियान के दौरान जब एक स्कूली छात्र ने एक गर्भवती महिला के संबंध में जानकारी दी तब दल का कंपनी कमांडर गांव के गायतापारा स्थित महिला के मकान में पहुंचा।

कमांडर के साथ प्राथमिक उपचार करने वाला दल भी था। दल को जब सूचना मिली कि महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही है तब उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश शुरू की गई।

अधिकारियों ने बताया कि पदेड़ा गांव घने जंगल और पहाड़ के बीच स्थित है इसलिए वहां एंबुलेंस का पहुंचना मुश्किल है। तब सुरक्षा बल ने बगैर देरी किए लंबे बांस से एक खाट को लटकाया और उसमें महिला को बिठा दिया गया।

सीआरपीएफ के जवानों ने महिला को जल्द चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए अपने कंधे पर खाट लेकर लगभग छह किलोमीटर का रास्ता तय किया।

उन्होंने बताया कि जब बल के जवान वाहन चलने योग्य रास्ते में पहुंचे तब एंबुलेंस की व्यवस्था की गई तथा महिला को जिला अस्पताल भेजा गया।

सीआरपीएफ की सहायता के कारण महिला का समय पर इलाज को सका। छत्तीसगढ़ के इस धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सलियों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया है। सीआरपीएफ की 85 वीं बटालियन बीजापुर गंगालूर मार्ग पर तैनात है तथा लगातार नक्सल विरोधी अभियान पर है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़सीआरपीएफनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील