लाइव न्यूज़ :

झारखंड में भोजपुरी और मगही भाषा पर विवाद, बिहार में कांग्रेस को भुगतना पड़ सकता है खामियाजा, जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 20, 2022 16:44 IST

पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान वहां के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से बिहारियों को लेकर दिया गया बयान और उसे लेकर शुरू हुआ विवाद अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में बिहारियों के साथ नया खेल कर दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में क्षेत्रीय भाषाओं की लिस्ट से भोजपुरी और मगही को बाहर कर दिया गया है.  बिहार की सियासत में कांग्रेस का दबदबा रहा है. भोजपुरी और मगही भाषी लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है.

पटनाः झारखंड में क्षेत्रीयता को लेकर वोट बैंक की सियासत ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है. राज्य में सत्तारूढ़ दल झामुमो और कांग्रेस की सियासी चाल के कारण भोजपुरी और मगही भाषी लोग हाशिये पर चले गये हैं. इसके चलते बिहार में भी कांग्रेस के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है.

दरअसल, पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान वहां के मुख्यमंत्री चन्नी की तरफ से बिहारियों को लेकर दिया गया बयान और उसे लेकर शुरू हुआ विवाद अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि झारखंड की हेमंत सरकार में बिहारियों के साथ नया खेल कर दिया है. झारखंड में क्षेत्रीय भाषाओं की लिस्ट से भोजपुरी और मगही को बाहर कर दिया गया है. 

जानकारों के अनुसार झारखंड में बिहारी मूल के लोगों को हाशिये पर ला गिये जाने के कारण बिहार में कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. कारण कि बिहार में झामुमो का कोई जनाधार नहीं है. इसलिए उसपर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है. लेकिन बिहार की सियासत में कांग्रेस का दबदबा रहा है. ऐसे में भोजपुरी और मगही भाषी लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है.

दरअसल, झारखंड में सियासत चमकाने के चलते कांग्रेस को बिहार में नुकसान उठाना पड़ सकता है. कारण कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस से इस मामले को लेकर क्षेत्रीय राजनीति कर रही है और इन्हीं दोनों पार्टियों के दबाव के बाद भोजपुरी और मगही को क्षेत्रीय भाषा की लिस्ट से बाहर कर दिया गया है.

अब भोजपुरी और मगही को लेकर एक ओर झारखंड में नए सिरे से विवाद गहरा सकता है, तो वहीं बिहार में यह मामला भी तूल पकड़ता दिखने लगा है. बता दें कि विवाद को लेकर वोट बैंक की राजनीति से जुडा हुआ है. वही झारखंड में नेता इसका विरोध कर रहे हैं, जिन्हें पता है कि दोनों भाषा बोलने वाले लोगों का वोट उन्हें या उनकी पार्टी को नहीं मिलता.

इसबीच बिहार में सियासत के गर्माता देख कांग्रेस ने भी जदयू की राह पर चलते हुए झारखंड के भाषा विवाद पर बयान दिया है. कांग्रेस विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि झारखंड सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांग्रेस पार्टी यह आग्रह कर रही है. बिहार-झारखंड का पुराना रिश्ता है और बोलचाल की भाषा उन लोगों की मगही और भोजपुरी है.

जब उनसे यह पूछा गया कि जदयू का यह कहना कि कांग्रेस सत्ता में है, दबाव बनाएं, तो उन्होंने कहा कि किस तरह से दबाव बनाया जाता है, वह जदयू बताएं क्योंकि केंद्रीय सत्ता में जदयू भी भाजपा के साथ है. बिहार को विशेष राज्य के दर्जा दिलाने के लिए जदयू ने भाजपा पर किस तरह से दबाव बनाया है, वह पहले बताएं. सिर्फ बयान देकर अपना पल्ला झाड़ने से काम ना नहीं चलेगा.

टॅग्स :झारखंडबिहारझारखंड मुक्ति मोर्चाहेमंत सोरेनकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो