लाइव न्यूज़ :

Jharkhand की इन 4 सीटों पर वोटों का अंतर हुआ 10 हजार से ज्यादा, बीजेपी के झोली में केवल 1

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2019 11:16 IST

जमशेदपुर पूर्वी सीट पर सीएम रघुबर दास चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें यहां अपनी सरकार में मंत्री रहे सरयू राय से चुनौती मिल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देझामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा सीट पर भाजपा के सिमोन माल्टो से 664 मतों से आगे चल रहे हैं।कांग्रेस बेरमो, जगन्नाथपुर और बोकारो सीट पर आगे चल रही है। राजद चतरा, छतरपुर और गोड्डा विधानसभा सीट पर आगे है।

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। सीटों के रुझान आने शुरू हो गए हैं। पांच चरणों में हुए चुनाव के परिणाम की तस्वीर आज दोपहर तक साफ हो जाएगी। हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव में बीजेपी की सीटों में आई कमी के बाद यह पार्टी के लिए बड़ी परीक्षा होगी। तो हम आपको बता रहे हैं ऐसी सीटों के बारे में जहां पार्टी और उम्मीदवारों ने निर्णायक बढ़त बना ली है- 

सीटबढ़त प्राप्त उम्मीदवारबढ़त प्राप्त पार्टीप्रतिद्वंदी उम्मीदवारप्रतिद्वंदी उम्मीदवार की पार्टीअंतर
बहरागोड़ासमीर कुमार महान्तीझारखण्ड मुक्ति मोर्चाकुणाल षड़ंगीभारतीय जनता पार्टी10188
गोड्डासंजय प्रसाद यादवराष्ट्रीय जनता दलअमित कुमार मंडलभारतीय जनता पार्टी10013
पोटकामेनका सरदारभारतीय जनता पार्टीसंजीब सरदारझारखण्ड मुक्ति मोर्चा12781
सिसईजिगा सुसारण होरोझारखण्ड मुक्ति मोर्चादिनेश उराँवभारतीय जनता पार्टी9320
      

अब तक मिले रुझानों के अनुसार, राज्य की 27 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। विपक्षी झामुमो 25 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 13 विधानसभा सीटों पर, राजद पांच विधानसभा सीटों पर और बसपा तथा आजसू पार्टी दो दो विधानसभा सीटों पर आगे चल रही हैं।जिन विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे है वह सीटें बाघमारा, बरही, बिष्णुपुर, दुमका, चंदनकियारी, जमशेदपुर (पश्चिम), पाकुड़, पनकी, पोटका, सिमडेगा, तोरपा और हजारीबाग हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास जमशेदपुर (पूर्व) सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय से आगे चल रहे हैं। झामुमो शिकारीपारा, गुमला, सिसई, चाइबासा, बोरियो, चक्रधरपुर और इचागढ़ सीट पर आगे है। 

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा सीट पर भाजपा के सिमोन माल्टो से 664 मतों से आगे चल रहे हैं लेकिन दुमका सीट पर वह भाजपा उम्मीदवार लुईस मरांडी से 6,329 मतों से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस बेरमो, जगन्नाथपुर और बोकारो सीट पर आगे चल रही है। राजद चतरा, छतरपुर और गोड्डा विधानसभा सीट पर आगे है। बसपा बिश्रामपुर और हुसैनाबाद विधानसभा सीट पर आगे है जबकि आजसू गोमिया विधानसभा सीट पर आगे चल रही है।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंड मुक्ति मोर्चाझारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र