लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Assembly Elections: 2 दिन में दो झटके, चंपई सोरेन के बाद लोबिन हेम्ब्रम ने सीएम हेमंत का छोड़ा साथ, बीजेपी में शामिल

By एस पी सिन्हा | Updated: August 31, 2024 14:56 IST

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड के विकास और आदिवासियों के उत्थान के लिए भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देझामुमो, गुरुजी (झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन) के वक्त में जो था, वह अब नहीं रहा है।झामुमो में वरिष्ठ नेताओं के लिए कोई सम्मान नहीं है। दलबदल रोधी कानून के तहत झारखंड विधानसभा से अयोग्य ठहराया गया था।

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के एक दिन बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम भी शनिवार को विपक्षी दल में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा की उपस्थिति में हेम्ब्रम को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बोरियो के पूर्व विधायक ने यहां भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कहा, ‘‘झामुमो, गुरुजी (झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन) के वक्त में जो था, वह अब नहीं रहा है।

अब, झामुमो में वरिष्ठ नेताओं के लिए कोई सम्मान नहीं है। इसलिए मैंने झारखंड के विकास और आदिवासियों के उत्थान के लिए भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है।’’ हेम्ब्रम को 26 जुलाई को दलबदल रोधी कानून के तहत झारखंड विधानसभा से अयोग्य ठहराया गया था।

अपनी पार्टी के खिलाफ मुखर रहे हेम्ब्रम ने राजमहल लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था और झामुमो प्रत्याशी विजय हंसदक को चुनौती दी थी। हालांकि, उन्हें संसदीय चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। झामुमो ने हेम्ब्रम के खिलाफ दलबदल रोधी कानून के तहत कार्यवाही शुरू की थी।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। दो दिन पहले उन्होंने पार्टी की मौजूदा कार्यशैली के प्रति ‘असंतोष’ और ‘कठोर अपमान’ का हवाला देते हुए झामुमो से इस्तीफा दे दिया था।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंड मुक्ति मोर्चाहेमंत सोरेनशिबू सोरेनBJPबाबूलाल मरांडीहेमंत विश्व शर्माअसमचंपई सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल