लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Assembly Election Results: कांग्रेस नेता RPN सिंह का दावा- हेमंत सोरेन ही होंगे गठबंधन के CM

By स्वाति सिंह | Published: December 23, 2019 12:16 PM

अब तक मिले रुझानों के अनुसार, राज्य की 29 विधानसभा सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है वहीं विपक्षी झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन 39 सीटों पर आगे है।

Open in App
ठळक मुद्देआरपीएन सिंह ने दावा किया कि जेएमएम-कांग्रेस के गठबंधन को पूर्ण बहुमत हासिल होगा।राज्य की 29 विधानसभा सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना जारी है। रुझानों पर सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह ने दावा किया कि जेएमएम-कांग्रेस के गठबंधन को पूर्ण बहुमत हासिल होगा। उन्होंने कहा 'हमें विश्वास था कि झारखंड हमारे गठबंधन को स्पष्ट बहुमत देगा। रुझान अच्छे हैं लेकिन मैं अंतिम परिणाम तक टिप्पणी नहीं करूंगा। हमने स्पष्ट रूप से कहा है कि हेमंत सोरेन हमारे गठबंधन के सीएम उम्मीदवार होंगे। अब तक मिले रुझानों के अनुसार, राज्य की 29 विधानसभा सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है वहीं विपक्षी झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन 39 सीटों पर आगे है।

 राज्य में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे। जिन विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे है वह सीटें बाघमारा, बरही, बिष्णुपुर, दुमका, जमशेदपुर (पश्चिम),चंदनकियारी, पाकुड़, पनकी, पोटका, सिमडेगा, तोरपा, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, डाल्टनगंज, धनबाद, गिरिडीह और भावनाथपुर हैं।

 झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास जमशेदपुर (पूर्व) सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय से 1,449 मतों से आगे चल रहे हैं। शहरी विकास मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार सी पी सिंह रांची पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झामुमो के महुआ मांझी से 1,616 से आगे चल रहे हैं। 

श्रम मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार राज पालीवाल मधुपुर सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झामुमो के हाजी हुसैन अंसारी से 1,593 मतों से आगे हैं। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष दिनेश ओरांव सिसई सीट पर 6,000 मतों से पीछे चल रहे हैं। झामुमो शिकारीपारा, गुमला, सिसई, चाइबासा, बोरियो, चक्रधरपुर, डुमरी, घाटशिला, गढ़वा, लिट्टीपाड़ा और महेशपुर सीट पर आगे है। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा सीट पर भाजपा के सिमोन माल्टो से 1,672 मतों से आगे चल रहे हैं लेकिन दुमका सीट पर वह भाजपा उम्मीदवार लुईस मरांडी से 7,858 मतों से पीछे चल रहे हैं। 

कांग्रेस बेरमो, जगन्नाथपुर, बोकारो, बरकागांव, बरही सीट पर आगे चल रही है। राजद चतरा, छतरपुर, गोड्डा और देवगढ़ विधानसभा सीट पर आगे है। बसपा बिश्रामपुर और हुसैनाबाद विधानसभा सीट पर आगे है जबकि आजसू गोमिया और जुगसलाई विधानसभा सीट पर आगे चल रही है। आजसू के उमा कांत रजक चंदनकियारी सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राज्य के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार अमर कुमार बाउरी से 1,260 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

 पूर्व मुख्यमंत्री और जेवीएम (पी) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार सीट पर सीपीआई (एमएल-लिबरेशन) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राज कुमार यादव से 2,841 मतों से आगे हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो सिल्ली सीट पर झामुमो उम्मीदवार सीमा देवी से 284 मतों से पीछे हैं। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019झारखंड विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसझारखंड मुक्ति मोर्चाझारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टPrajwal Revanna Sex Scandal: 100 करोड़ रुपये की पेशकश, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और चार अन्य मंत्री शामिल, रेवन्ना मामले में बीजेपी नेता गौड़ा ने किया खुलासा

भारतअमिताभ श्रीवास्तव का ब्लॉग: अब आर या पार के मुहाने पर पहुंचा चुनाव

भारतVIDEO: उत्तर पूर्वी दिल्ली में कन्हैया कुमार पर हमला, बीजेपी प्रतिद्वंद्वी मनोज तिवारी पर लगाया हमले का आरोप

भारतAlamgir Alam Resignation: ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस नेता आलम ने दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन कैबिनेट में थी नंबर दो की हैसियत, ईडी ने कई खुलासे किए...

भारत'मैं अपना बेटा आपको सौंप रही हूं, राहुल आपको निराश नहीं करेंगे': रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक स्पीच

भारत अधिक खबरें

भारतSwati Maliwal Assault Case: दिल्ली पुलिस ने CM आवास से विभव कुमार को हिरासत में लिया, स्वाति मालीवाल ने लगाए थे आरोप

भारतSwati Maliwal Assault Case: बाएं पैर के पिछले हिस्से में लगभग 3x2 सेंमी आकार के और दाहिनी आंख के नीचे गाल पर लगभग 2x2 सेंमी आकार के चोट के निशान, एम्स मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा

भारतप्रज्वल रेवन्ना मामले में एचडी देवेगौड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'और भी लोग' शामिल'

भारतPawan Singh Karakat LS polls 2024: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने उम्मीदवारी वापस ली, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और राजाराम सिंह से टक्कर

भारतSwati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल का नया वीडियो आया सामने, सीएम केजरीवाल के घर से गार्ड ने हाथ पकड़ कर निकाला