लाइव न्यूज़ :

जेट एयरवेज मामले में सुरेश प्रभु ने दिए जांच के आदेश, क्रू की लापरवाही से करीब 100 यात्रियों के जान पर बन आई थी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 20, 2018 15:42 IST

आज (गुरुवार) मुंबई से जयपुर जाने वाली जेट एयरवेज़ की फ्लाइट में एक बड़ा हादसा होने से बच गया है। ऐसे में अब घटना के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Open in App

मुंबई, 20 सितंबर: आज (गुरुवार) मुंबई से जयपुर जाने वाली जेट एयरवेज़ की फ्लाइट में एक बड़ा हादसा होने से बच गया है। खबर के अनुसार क्रू की भूल के कारण फ्लाइट को यात्रा के बीच से ही मुंबई वापस मोड़ना पड़ा। ऐसे में अब घटना के बाद  नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

सुरेश प्रभु ने  यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अधिकारियों से विमान सुरक्षा को लेकर एक विस्तृत सेफ्टी ऑडिट प्लान पेश करने को कहा है। इसमें सभी शेड्यूल एयरलाइंस, एयरोड्रोम, फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल और एमआरओ के सुरक्षा मानकों का मूल्यांकन शामिल है। प्रभु ने डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) को आदेश देते हुए कहा है कि इस मामले में शीघ्र ही सेफ्टी ऑडिट किया जाए। जांच की रिपोर्ट 30 दिनों के अंदर देनी हो। साथ ही सुरेश प्रभु ने कहा है कि इस घटना में जो भी लोग लिप्त पाए जाएंगे सभी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

आज विमान के उड़ान वक्त  चालक दल के सदस्य ‘ब्लीड स्वीच’ सेलेक्ट करना भूल गये। जब ये हादसा होते होते बचा था। जेट एयरवेज की मुंबई-जयपुर उड़ान को टेकऑफ के बाद मुंबई वापस उतारना पड़ा, क्योंकि टेकऑफ के दौरान क्रू केबिन प्रेशर को बरकरार रखने का स्विच दबाना भूल गया था, जिसकी वजह से 166 में से 30 यात्रियों की नाक और कान से खून बहने लगा, और कुछ को सिरदर्द की शिकायत हुई। इस कारण से सभी यात्रियों को वापस फ्लाइट से निकाला गया और फिलहाल उनका इलाज मुंबई में किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 30 यात्री अभी बीमार हैं, जिनका इलाज चल रहा है, ऑक्सीजन मास्क्स वहां मौजूद थे।

वहीं, इस हादसे को लेकर  जेट एयरवेज मे अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। जेट की ओर सेबयान जारी करते हुए कहा गया है कि हादसे के बाद फ्लाइट को मुंबई वापस लाया गया है, इस दौरान फ्लाइट में 166 यात्री, 5 क्रू मेंबर्स मौजूद थे। जिन यात्रियों को तकलीफ हुई है उनका इलाज करवाया जा रहा है। कहा गया है कि उड़ान के कॉकपिट चालक दल को जांच लंबित अनुसूचित कर्तव्यों से हटा दिया गया है। एयरलाइन इस उड़ान पर मेहमानों के लिए वैकल्पिक उड़ान व्यवस्था कर रही है।

टॅग्स :सुरेश प्रभुजेट एयरवेजमुंबईजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल