लाइव न्यूज़ :

वेतन न मिलने से काम पर नहीं आए जेट एयरवेज के पायलट, रद्द करनी पड़ीं 14 उड़ानें

By भाषा | Updated: December 3, 2018 00:47 IST

इस बीच, एक अन्य सूत्र ने कहा, ‘‘कुछ पायलटों ने एयरलाइन चेयरमैन नरेश गोयल को भी पत्र लिखकर कहा कि वे इस तरीके से काम करने के इच्छुक नहीं हैं।’’ 

Open in App

जेट एयरवेज ने रविवार को विभिन्न गंतव्यों के लिए अपनी कम से कम 14 उड़ानें रद्द कर दी क्योंकि उसके कुछ पायलट अपने बकाये का भुगतान नहीं होने को लेकर कथित तौर पर असहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए काम पर नहीं आए। सूत्रों ने यह जानकारी दी।हालांकि, एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि ‘‘आकस्मिक परिचालन परिस्थितियों’’ के कारण, ना कि पायलटों के असहयोग की वजह से उड़ानें रद्द हुईं। बहरहाल, बयान में रद्द उड़ानों की संख्या नहीं बताई गई।इससे पहले एक सूत्र ने बताया, ‘‘कुछ पायलटों के बीमार पड़ने की वजह बताते हुए छुट्टी लेने के कारण अब तक कम से कम 14 उड़ानें रद्द की गई हैं। वे लोग वेतन और बकाये का भुगतान नहीं होने और इस मुद्दे को प्रबंधन के समक्ष उठाने में नेशनल एविएटर्स गिल्ड (एनएजी) के उदासीन रवैये का विरोध कर रहे हैं।’’ एनएजी जेट एयरवेज के पायलटों की एक संस्था है जिसमें एक हजार से अधिक पायलट शामिल हैं।दरअसल, घाटे में चल रही निजी एयरलाइन कंपनी अगस्त से अपने वरिष्ठ प्रबंधन और पायलटों को पूरा वेतन नहीं दे पा रही है। एयरलाइन ने सितंबर में इन कर्मियों को आंशिक वेतन दिया था, जबकि अक्टूबर और नवंबर में भी पूरा वेतन नहीं दिया गया।इस बीच, एक अन्य सूत्र ने कहा, ‘‘कुछ पायलटों ने एयरलाइन चेयरमैन नरेश गोयल को भी पत्र लिखकर कहा कि वे इस तरीके से काम करने के इच्छुक नहीं हैं।’’ जेट एयरवेज ने कहा कि प्रभावित उड़ानों के यात्रियों को एसएमएस अलर्ट के जरिये उड़ान की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी दी गई है और उन्हें या तो किसी अन्य उड़ान में सीट दी गई या उन्हें क्षतिपूर्ति की गई।

टॅग्स :जेट एयरवेज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतनहीं रहीं जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल, कैंसर से हुआ निधन

कारोबारNaresh Goyal Latest News: सितंबर 2023 में अरेस्ट और मई 2024 में रिहा, दो माह की अंतरिम जमानत, 100000 रुपये का मुचलका भरा, पत्नी और खुद कैंसर से पीड़ित

कारोबारJet Airways: बंद पड़ी विमानन कंपनी जेट एयरवेज फिर से उड़ने को तैयार, जालान कालरॉक समूह को हस्तांतरित करने को मंजूरी, एनसीएलटी ने दिया फैसला

भारत"मेरे लिए जेल में मरना बेहतर है", जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने जज से हाथ जोड़कर कहा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील