लाइव न्यूज़ :

बधाई हो! इटावा लॉयन सफारी में गूंजी किलकारी, शेरनी जेसिका ने चार शावकों को जन्म दिया

By भाषा | Updated: June 27, 2019 17:21 IST

शावकों को सुरक्षित रखने के लिए सभी आवश्यक एहतियात बरती जा रही है। सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी के मद्देनजर अतिरिक्त एहतियात रखनी होगी। शेरनी को तीन वातानुकूलित चेंबर में लाकर रखा गया था। उन्होंने बताया कि शेरनी के खानपान का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सफारी में तीसरी बार किसी शेरनी ने शावक जन्मे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपार्क में 2014 से अब तक 10 शेरों की मौत हो चुकी है। इनमें चार शावक भी शामिल हैं।उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की उचित देखभाल में शावक और शेरनी पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। 

इटावा लॉयन सफारी में शेरनी जेसिका ने चार शावकों को जन्म दिया है । इस प्रकार सफारी में शेरों की संख्या 12 हो गयी है। सफारी के निदेशक बी के सिंह ने गुरुवार को बताया कि जेसिका ने बुधवार की रात चार शावकों को जन्म दिया।

शावकों को सुरक्षित रखने के लिए सभी आवश्यक एहतियात बरती जा रही है। सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी के मद्देनजर अतिरिक्त एहतियात रखनी होगी। शेरनी को तीन वातानुकूलित चेंबर में लाकर रखा गया था। उन्होंने बताया कि शेरनी के खानपान का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सफारी में तीसरी बार किसी शेरनी ने शावक जन्मे हैं।

पार्क में 2014 से अब तक 10 शेरों की मौत हो चुकी है। इनमें चार शावक भी शामिल हैं। सिंह ने बताया कि जैसिका के गर्भ धारण के बाद से डाक्टरों की टीम उस पर पूरा ध्यान रखें हुई थी और 25 एवं 26 जून की मध्यरात्रि के बाद दो बजे पहला बच्चा हुआ। फिर सुबह तक तीन बच्चों का जन्म हुआ।

उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की उचित देखभाल में शावक और शेरनी पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। 

टॅग्स :इटावाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो