लाइव न्यूज़ :

JEE Mains Result: तमिलनाडु की एम रोहिणी ने 73.8 फीसद अंक लाकर रचा इतिहास, NIT में दाखिला लेने वाली होंगी पहली आदिवासी लड़की

By आकाश चौरसिया | Updated: July 9, 2024 17:23 IST

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में 18 वर्षीय एम रोहिणी ने जी मेन्स के रिजल्ट में 73.8 फीसदी अंक लाकर आदिवासी समुदाय का नाम कर दिया है। इसके साथ अब वो पहली लड़की होंगी, जिन्हें त्रिची नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में दाखिला मिलेगा। 

Open in App
ठळक मुद्देतमिनाडु की एम. रोहिणी ने ऐसा कर प्रदेश के साथ देश का भी नाम रोशन कियारोहिणी ने जेईई मेन्स का एग्जाम 73.8 फीसदी अंकों से किया पास उन्हें त्रिची स्थित एनआईटी में दाखिला भी मिल गया है

नई दिल्ली: आज के दौर में आम भारतीय थोड़ी बहुत कठिनाई में हार मान जाता है, लेकिन तमिलनाडु की एम. रोहिणी ने जेईई मेन्स परीक्षा (JEE Mains Exams) अच्छे नंबर से पास कर उन सभी को बता दिया है कि परिश्रम करेंगे तो उसका फल भी मिलेगा। आज वो उस जगह खड़ी हैं, जहां उन्होंने इतिहास ही नहीं रचा, साथ ही अपने समुदाय और प्रदेश का नाम भी गर्व से ऊंचा कर दिया है। फिलहाल आगे की पढ़ाई के लिए राज्य सरकार ने हाथ बढ़ा दिया है, जिसके लिए एम. रोहिणी ने प्रदेश के सीएम एम. के. स्टालिन को धन्यवाद बोला है।   

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में 18 वर्षीय एम रोहिणी ने जी मेन्स के रिजल्ट में 73.8 फीसदी अंक लाकर आदिवासी समुदाय का नाम कर दिया है। इसके साथ अब वो पहली लड़की होंगी, जिन्हें त्रिची नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में दाखिला मिलेगा। 

आदिवासी सरकारी स्कूल में पढ़ाई की रोहिणी ने मीडिया एजेंसी से बात करते हुए कहा कि उन्हें त्रिची में स्थित एनआईटी में केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में दाखिल मिल गया है। वो अपने समुदाय से पहली लड़की हैं, जिन्होंने आदिवासी सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर ऐसा बड़ा काम किया। 

आगे की पढ़ाई के लिए राज्य सरकार करेगी मददरोहिणी ने स्कूल के हेडमास्टर और टीचरों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उसकी पढ़ाई और पूरे सफर में मदद की। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु सरकार ने उनकी आगे की पढ़ाई के लिए फीस भरने की बात कही है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का धन्यवाद किया। 

विपरीत स्थिति भी नहीं रोक पाई रोहिणी एक गरीब परिवार से आती हैं, उन्होंने अच्छी रैंक लाकर देश का नाम रोशन कर दिया। उन्होंने बताया कि विपरीत स्थिति भी उनको उनके लक्ष्य पाने से नहीं रोक पाई।

माता-पिता मजदूररोहिणी ने एएनआई से कहा, "मेरे माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और परीक्षा की तैयारी के दौरान मैंने भी दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम किया।" उन्होंने आगे बताया कि चूंकि उन्होंने अच्छी पढ़ाई की, इसलिए मुझे त्रिची एनआईटी में सीट मिल गई।

टॅग्स :Tamil NaduJee Main
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया