लाइव न्यूज़ :

JDU ने पोस्टर जारी कर तेजस्वी यादव पर बोला हमला, कहा- सामाजिक न्याय के ढोंगी ने की अतिपिछड़ों के साथ आर्थिक जालसाजी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 17, 2020 17:05 IST

बिहारः जदयू द्वारा जारी पोस्टर को राजद ने हताशा का परिणाम बताया है. राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि जदयू के पास कहने को कुछ बच नहीं गया है. जदयू तेजस्वी की होने वाली बेरोजगारी यात्रा से घबरा गई है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में अब जदयू ने पोस्टर जारी कर तेजस्वी यादव की 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' पर हमला बोला है.तेजस्वी की बस से होने वाली यात्रा पर सवाल खड़े करते हुए पोस्टर के जरिये जदयू ने अतिपिछड़ा को प्रताड़ित करने के आरोप लगाया है.

बिहार में अब जदयू ने पोस्टर जारी कर तेजस्वी यादव की 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' पर हमला बोला है. तेजस्वी की बस से होने वाली यात्रा पर सवाल खड़े करते हुए पोस्टर के जरिये जदयू ने अतिपिछड़ा को प्रताड़ित करने के आरोप लगाया है. इस पोस्टर में जदयू ने तेजस्वी और लालू यादव को रथ के ऊपर खड़ा किये हुए दिखाया गया है. पोस्टर के जरिए तेजस्वी की 'बेरोजगारी यात्रा' में इस्तेमाल किये जा रहे बस पर तंज किया गया है.

इस पोस्टर में बस को किसी राक्षस की तरह दिखाया गया है, जिस पर तेजस्वी और लालू प्रसाद यादव खड़े दिखाई पड़ रहे हैं. पोस्टर के जरिये अति पिछड़ा की राजनीति को गरमाते हुए उस अतिपिछड़ा व्यक्ति को भी दर्शाया गया है, जो बीपीएल सूची में होते हुए बस का मालिक बताया गया था. जदयू ने इसे अतिपिछड़ा के साथ आर्थिक जालसाजी बताया है. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जदयू नेता नीरज कुमार ने बस का खुलासा करते हुए बीपीएल सूचि के व्यक्ति को बस का मालिक होने का खुलासा किया था.

वहीं, जदयू द्वारा जारी पोस्टर को राजद ने हताशा का परिणाम बताया है. राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि जदयू के पास कहने को कुछ बच नहीं गया है. जदयू तेजस्वी की होने वाली बेरोजगारी यात्रा से घबरा गई है. घबराहट में तेजस्वी के यात्रा पर सवाल खड़े कर रही है. बस के बारे में पहले ही बताया जा चुका है कि बस मालिक बीपीएल में नही बल्कि कॉन्ट्रैक्टर है. 

यहां बता दें कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव 23 फरवरी से 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' की शुरुआत करने जा रहे हैं. इस दौरान तेजस्वी यादव राज्य में अपनी यात्रा युवा क्रांति रथ के जरिये करेंगे. इसके लिए सज-धज कर रथ तैयार है. इस रथ पर उनके अलावा राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तस्वीरें लगी हैं. हर तरफ राजद का चुनाव चिह्न लालटेन भी दिख रहा है. 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०जेडीयूआरजेडीबिहारलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार