लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर बालिका गृह की पूर्व समवासिन से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म मामले से जुड़े चार लोग गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2019 06:01 IST

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि जब शुक्रवार की रात्रि वह अपने मुहल्ले से गुजर रही थी तो तभी चार पहिया वाहन में सवार चार युवकों ने उसे अपनी गाड़ी के भीतर खींचकर जबरन बिठा लिया और चलती गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल मुजफ्फरपुर शहर स्थित एक बालिका गृह में 34 लड़कियों के साथ यौन शोषण का मामला आया था।गत वर्ष 26 जुलाई को राज्य सरकार ने इस मामले को सीबीआई को जांच के लिए सौंप दिया था।

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के नगर थाना अंतर्गत इंदिरा चौक के पास मुजफ्फरपुर बालिका गृह की एक पूर्व समवासिन के साथ चलती गाड़ी में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी की पुष्टि बेतिया एसपी जयंत कांत ने की। 

पीड़िता की मेडिकल जांच रिपोर्ट में किसी बाहरी और अंदरूनी जख्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने सोमवार को बताया कि मामले में आयी मेडिकल जांच रिपोर्ट में किसी बाहरी और अंदरूनी जख्म की पुष्टि नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि चूंकि आरोपियों को पीड़िता पहले से जानती थी तो ऐसे में हो सकता है कि झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया गया हो। पश्चिमी चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया के नगर थाना निवासी उक्त युवती की शिकायत पर उसे महिला थाना के संरक्षण में इलाज के लिए शनिवार देर शाम राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को मेडिकल जांच डाक्टरों की टीम द्वारा की गयी थी।

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि जब शुक्रवार की रात्रि वह अपने मुहल्ले से गुजर रही थी तो तभी चार पहिया वाहन में सवार चार युवकों ने उसे अपनी गाड़ी के भीतर खींचकर जबरन बिठा लिया और चलती गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया। यह पूछे जाने पर कि आरोपियों में से एक के वायरल हुए ऑडियो से पुलिस को जांच में मदद मिलेगी, जयंतकांत ने कहा कि सभी नामजद आरोपी हैं और पीड़िता के परिचित हैं।

पिछले साल मुजफ्फरपुर शहर स्थित एक बालिका गृह में 34 लड़कियों के साथ यौन शोषण का मामला प्रकाश में आने पर गत वर्ष 26 जुलाई को राज्य सरकार ने इस मामले को सीबीआई को जांच के लिए सौंप दिया था।

टॅग्स :मुजफ्फरपुररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार