लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी-रालोद के संयुक्त उम्मीदवार होंगे जयंत चौधरी, सपा ने की घोषणा

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 26, 2022 12:13 IST

जयंत चौधरी समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल से राज्य सभा के संयुक्त प्रत्याशी होंगे। समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से गुरुवार को यह ट्वीट किया गया है। इससे पहले ऐसी अटकलें थीं कि अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव संसद के उच्च सदन के लिए उनकी संभावित पसंद थीं।

Open in App
ठळक मुद्देजयंत चौधरी राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी-रालोद के संयुक्त उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।बुधवार को प्रख्यात वकील और कांग्रेस के पूर्व नेता कपिल सिब्बल ने सपा के समर्थन से राज्यसभा का नामांकन दाखिल किया।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहयोगी जयंत चौधरी को राज्यसभा के लिए पार्टी के तीसरे उम्मीदवार के रूप में चुनने का फैसला किया है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने गुरुवार सुबह ट्वीट करते हुए लिखा, "श्री जयंत चौधरी जी समाजवादी पार्टी एवं राष्ट्रीय लोकदल से राज्य सभा के संयुक्त प्रत्याशी होंगे।" इससे पहले ऐसी अटकलें थीं कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल उत्तर प्रदेश में खाली हो रही 11 उच्च सदन सीटों में से एक के लिए आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर सकती हैं।

बताते चलें कि बुधवार को प्रख्यात वकील और कांग्रेस के पूर्व नेता कपिल सिब्बल ने सपा के समर्थन से राज्यसभा का नामांकन दाखिल किया। सिब्बल ने सपा की ओर से नहीं बल्कि निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने का फैसला किया है। यूपी से राज्यसभा की 11 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई थी। राज्य विधानसभा में ताकत के अनुसार सत्तारूढ़ भाजपा 7 उम्मीदवारों को आसानी से भेज सकती है जबकि सपा 3 उम्मीदवारों को राज्यसभा में भेज सकती है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी गठबंधन के 125 जबकि भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों के 273 सदस्य हैं। इन दोनों पार्टियों के पास 11वें उम्मीदवारों के लिए 14 अतिरिक्त वोट होंगे। भाजपा अपने 14 अतिरिक्त वोटों के आधार पर आठवें उम्मीदवार को उतारने की योजना बना रही है। यूपी से आरएस चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए 37 मतदाताओं की आवश्यकता है।

टॅग्स :जयंत चौधरीसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवराज्यसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारतPrateek Yadav Postmortem Report: चोट 1, 2 और 3 लगभग 5-7 दिन पुरानी और चोट 4, 5 और 6 लगभग 1 दिन पुरानी?, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल