लाइव न्यूज़ :

Loksabha Election 2024: एनडीए को किस मुंह से मना करूं, जयंत चौधरी ने कहा..

By धीरज मिश्रा | Updated: February 9, 2024 15:17 IST

Loksabha Election 2024: दादा चौधरी चरण सिंह को पीएम मोदी ने भारत रत्न देने का ऐलान किया। दादा को भारत रत्न मिलने के बाद पोते जयंत चौधरी बेहद खुश हैं। उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है।

Open in App
ठळक मुद्देजयंत चौधरी जाएंगे एनडीए के साथ, जल्द हो सकती है घोषणा एनडीए में जाने के बारे में जयंत ने कहा, अब किस मुंह से मना करूं जयंत ने कहा पीएम मोदी ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर सभी का दिल जीत लिया

Loksabha Election 2024: दादा चौधरी चरण सिंह को पीएम मोदी ने भारत रत्न देने का ऐलान किया। दादा को भारत रत्न मिलने के बाद पोते जयंत चौधरी बेहद खुश हैं।

उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने एक प्रेस वार्ता की।

प्रेस वार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं एनडीए को किस मुंह से मना करूं। जयंत चौधरी ने कहा कि क्या अब कोई कसर रहती है। आज मैं किस मुंह से इंकार करूं। वहीं, दूसरी तरफ जयंत चौधरी ने मिठाइयां भी लोगों को खिलाई।

आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि ये बहुत बड़ा दिन है। मेरे लिए भावुक और यादगार पल है। मैं राष्ट्रपति, भारत सरकार और विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। इससे बहुत बड़ा संदेश पूरे देश में गया है।

देश की भावनाएं सरकार के इस फैसले से जुड़ी हैं। मोदी जी ने साबित किया है कि वे देश की मूलभावना को समझते हैं। जो आजतक पूर्व की सरकार नहीं कर पाई वे फैसला नरेंद्र मोदी ने लिया है।

एनडीए में शामिल होंगे जयंत

जयंत चौधरी ने यूं तो एनडीए में जाने का ऐलान तो नहीं किया है। लेकिन, शुक्रवार को जो उनके तेवर पीएम मोदी के प्रति बदले। इससे राजनीति के गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि जयंत जल्द ही एनडीए का दामन थाम लेंगे।

सीटों पर भी बात बन गई है। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव कह रहे हैं कि सिर्फ मीडिया में खबरें प्लान कर चलवाई जा रही हैं। जयंत हमारे साथ है। वहीं, दूसरी तरफ राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि जयंत अगर भाजपा के साथ जाते भी हैं तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। क्योंकि, उनका जो वोट था, वह पहले ही बीजेपी में शिफ्ट हो चुका है।

टॅग्स :भारत रत्नचौधरी चरण सिंहजयंत चौधरीमोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारतकैसे जानें आपके घर तक पहुंचेगी PNG या नहीं? उपलब्धता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी यहां

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी