लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री से नेता बनीं जया प्रदा ने आजम खान के निर्वाचन को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की

By भाषा | Updated: July 5, 2019 20:30 IST

इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि चुनाव के समय आजम खान कुलाधिपति के पद पर थे जोकि एक लाभ का पद है। इसके अलावा, चुनाव के दौरान खान ने जनता से अपने पक्ष में मतदान करने के लिए धार्मिक अपील की जोकि एक खराब प्रथा है।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायालय की रजिस्ट्री में प्रस्तुत की गई जिसे मुख्य न्यायाधीश के समक्ष इस पर सुनवाई के लिए पीठ नामित करने के वास्ते पेश किया जाएगा।याचिका दाखिल करते समय जया प्रदा के साथ अमर सिंह भी मौजूद थे।

अभिनेत्री से नेता बनीं जया प्रदा ने उत्तर प्रदेश के रामपुर संसदीय क्षेत्र से आजम खान के निर्वाचन को चुनौती देते हुए शुक्रवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की।

इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि चुनाव के समय आजम खान कुलाधिपति के पद पर थे जोकि एक लाभ का पद है। इसके अलावा, चुनाव के दौरान खान ने जनता से अपने पक्ष में मतदान करने के लिए धार्मिक अपील की जोकि एक खराब प्रथा है।

यह याचिका न्यायालय की रजिस्ट्री में प्रस्तुत की गई जिसे मुख्य न्यायाधीश के समक्ष इस पर सुनवाई के लिए पीठ नामित करने के वास्ते पेश किया जाएगा। याचिका दाखिल करते समय जया प्रदा के साथ अमर सिंह भी मौजूद थे।

याचिका दायर करने के बाद न्यायालय परिसर के बाहर अमर सिंह ने इससे पहले इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दायर करने के संबंध में कहा, "लखनऊ पीठ में मैंने इसलिए याचिका दायर की थी कि लाभ के पद का एक मामला आज भी वहां लंबित है। उन्होंने (न्यायाधीश) मुझे इलाहाबाद जाने को कहा, इसलिए मैं यहां आ गया।" 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशजयाप्रदाअमर सिंहआज़म खानरामपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल