लाइव न्यूज़ :

भाषण के दौरान रो पड़ीं जयाप्रदा, कहा- रामपुर में मेरे ऊपर तेजाब फिकवाने की हो रही थी साजिश

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 4, 2019 00:42 IST

जयाप्रदा समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर रामपुर से ही दो बार सांसद रह चुकी हैं। लेकिन अमर सिंह और आजम खान में कड़वाहट के बाद वे 2014 में आरएलडी के टिकट पर बिजनौर से चुनाव लड़ी और उन्हें हार गईं। 

Open in App
ठळक मुद्देजयाप्रदा ने राजनीति में कदम 1994 में तेलुगू देशम पार्टी से की थी।जयाप्रदा ने नामांकन दाखिल करने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित किया।

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा को भारतीय जनता पार्टी( BJP) ने रामपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। टिकट मिलने के बाद तीन अप्रैल को जयाप्रदारामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए रोने लगीं। इसके साथ ही जयाप्रदा ने बताया कि रामपुर में उनके ऊपर तेजाब  फिकवाने के लिए साजिश की जा रही थी।  जयाप्रदा ने नामांकन दाखिल करने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित किया।

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में जयाप्रदा कहते हुए दिख रही हैं, ''जयाप्रदा ने कहा मैं रामपुर छोड़कर जाना नहीं चाहती थी...लेकिन जाने पर मजबूर हो गईं। रामपुर इसलिए नहीं छोड़ना चाहती थी कि क्योंकि यहां गरीबों को दबाया जा रहा है। लेकिन उस दिन मुझे जब पता चला कि मेरे ऊपर तेजाब अटैक करवाने की प्लानिंग की जा रही है। मैं औरत हूं...इसलिए सक्रिय राजनीति में नहीं आ पाई। इतना बोलकर जयाप्रदा रोने लगीं। काफी देर तक उन्होंने अपना भाषण बंद रखा।'' 

भीड़ से जिंदाबाद के नारे सुनाई देने लगे। भरे हुए गले से जयाप्रदा ने कहा कि मैं रोना नहीं चाहती हूं, मैं जीना चाहती हूं और आपकी सेवा करना चाहती हूं। 

रामपुर लोकसभा सीट से ही आजम खान भी लड़ते आए हैं। जयाप्रदा समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर रामपुर से ही दो बार सांसद रह चुकी हैं। लेकिन अमर सिंह और आजम खान में कड़वाहट के बाद वे 2014 में आरएलडी के टिकट पर बिजनौर से चुनाव लड़ी और उन्हें हार गईं। 

जयाप्रदा 2004 और  2009  रह चुकी हैं रामपुर से सांसद

जयाप्रदा ने राजनीति में कदम 1994 में तेलुगू देशम पार्टी से की थी। 1996 जयाप्रदा को आंध्र प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए राज्य सभा में मनोनीत किया गया था। सपा में शामिल होने के बाद 2004 के लोकसभा चुनावों के दौरान रामपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीती। इसके बाद 2009 का लोकसभा चुनाव भी इसी सीट से जयाप्रदा जीती।

टॅग्स :जयाप्रदाउत्तर प्रदेशलोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आज़म खानउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019रामपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी