लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 13 जनवरी: साम्प्रदायिक उन्माद के खिलाफ बापू ने शुरू किया अनशन, कोलकाता में सांप्रदायिक दंगे में कम से कम 100 लोगों की हुई थी मौत

By भाषा | Updated: January 13, 2020 11:22 IST

January 13 in history: देश दुनिया के इतिहास में 13 जनवरी की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनायें इस प्रकार हैं...

Open in App
ठळक मुद्दे द्वितीय आंग्ल सिख युद्ध के दौरान चिलियांवाला की प्रसिद्ध लड़ाई शुरू हुई। असमी युवकों ने अपनी खुद की साहित्यिक पत्रिका ‘जानकी’ शुरू की।

महात्मा गांधी का नाम ना केवल भारतीय जनमानस में बल्कि पूरी दुनिया में स्थायी छाप की तरह मौजूद है। 13 जनवरी की तारीख का गांधीजी से गहरा नाता है। उन्होंने 13 जनवरी, 1948 को विभाजन की त्रासदी से उपजे साम्प्रदायिक उन्माद के खिलाफ कलकत्ता में आमरण अनशन शुरू किया था।

इसमें हजारों लोग शामिल हुए, जिनमें हिंदू और सिख बड़ी तादाद में थे और पाकिस्तान से आये बहुत से शरणार्थी भी इसमें शामिल हुए थे। इसके बाद 18 जनवरी 1948 को सुबह 11.30 बजे विभिन्न संगठनों के 100 से ज्यादा प्रतिनिधि गांधीजी से मिले और शांति के लिए गांधीजी की शर्तें स्वीकार की, जिसके बाद गांधीजी उपवास तोड़ने के लिए राजी हुए।

देश दुनिया के इतिहास में 13 जनवरी की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनायें इस प्रकार हैं :

- 1709 : मुग़ल शासक बहादुर शाह प्रथम ने सत्ता संघर्ष में अपने भाई कमबख्श को हैदराबाद में पराजित किया, जिसकी घायल होने के कारण बाद में मौत हो गई।- 1818 : उदयपुर के राणा ने मेवाड़ राज्य को संरक्षण प्रदान करने के लिए ब्रिटिश सरकार के साथ संधि की।-  1849 : द्वितीय आंग्ल सिख युद्ध के दौरान चिलियांवाला की प्रसिद्ध लड़ाई शुरू हुई।- 1889 : असमी युवकों ने अपनी खुद की साहित्यिक पत्रिका ‘जानकी’ शुरू की।- 1948 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाये रखने के लिये कलकत्ता में आमरण अनशन शुरू किया, जो उनके जीवन का अंतिम अनशन था।- 1964 : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हिंदू और मुसलमानों के बीच भयानक सांप्रदायिक दंगे, जिनमें कम से कम 100 लोग मारे गए और 400 से ज़्यादा लोग घायल हुए।- 1993 : अमेरिका और उसके सहयोगियों ने दक्षिणी इराक में नो फ़्लाई ज़ोन लागू करने के लिए आज के दिन इराक़ पर हवाई हमले की शुरुआत की।- 2006 : ब्रिटेन ने परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान पर सैन्य आक्रमण से इनकार किया। 

टॅग्स :हिस्ट्रीमहात्मा गाँधीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतमंदिर हो या मस्जिद, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा-धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज डेसिबल सीमा से अधिक नहीं हो

भारतपशु को मारने से पहले स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र अनिवार्य?, बंगाल सरकार ने कहा- खुले-सार्वजनिक स्थान पर पशु वध पर सख्ती से रोक?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह