लाइव न्यूज़ :

Janta Curfew: दिल्ली में लोगों को फूल देकर उनसे घर पर रहने की अपील कर रहे हैं पुलिस कर्मी, देखें तस्वीर 

By अनुराग आनंद | Updated: March 22, 2020 09:40 IST

दिल्ली में जो लोग सड़क पर दिखे पुलिस के जवानों ने उन लोगों को फूल हाथ में देकर उनसे घर में रहने की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के कई जगहों पर पुलिस ने इस तरीका को अपनाते हुए लोगों को घर में रहने की सलाह दी है।  आज भारत में जनता कर्फ्यू लागू शुरू हो गया है और यह आज रात नौ बजे तक जारी रहेगा।

नई दिल्ली:कोरोना वायरस को लेकर भारत में लोगों और सरकार ने मिलकर रविवार के दिन जनता कर्फ्यू के तौर पर मनाने का फैसला किया है। देश भर के अलग-अलग शहरों में सुबह से ही सड़कें खाली दिख रही हैं। लोगों ने कोरोना को हराने के लिए घर में रहने का फैसला किया है।

इसी बीच दिल्ली में जो लोग सड़क पर दिखे दिल्ली पुलिस के जवानों ने उन लोगों को फूल हाथ में देकर उनसे घर में रहने की अपील की। दिल्ली के कई जगहों पर पुलिस ने इस तरीका को अपनाते हुए लोगों को घर में रहने की सलाह दी है।   

बता दें कि चीन से फैले इस लाइलाज महामारी कोविड-19 के मरीजों की संख्या भारत में लगाता बढ़ रही है। इसके वायरस के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से आज भारत में जनता कर्फ्यू लागू शुरू हो गया है और यह आज रात नौ बजे तक जारी रहेगा। कोरोना से बचाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'जनता कर्फ्यू' की अपील करने के बाद देश में आज यानी रविवार को एक अभूतपूर्व बंद है। जनता कर्फ्यू के तहत देश में सुबह 7 बजे से लेकर रात नौ बजे तक लोग घरों में ही रहेंगे और इसका पालन करेंगे ताकि खतरनाक कोरोना वायरस के प्रसार को रोका जा सके। 

जनता कर्फ्यू के तहत लोगों से यह अपील की गई है कि वे स्वेच्छा से कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के लिए घरों में ही रहें जबकि इस दिन सार्वजनिक परिवहन सेवा निलंबित कर दी जाएगी या इसमें कमी कर दी जाएगी और आवश्यक वस्तुओं से जुड़ी दुकानों के अलावा अन्य सभी बाजार और दुकानें बंद रहेंगी।

पीएम मोदी के अपील करने के बाद देश में आज एक अभूतपूर्व बंद होने की बात कही जा रही है। इस बीच नरेंद्र मोदी ने सुबह-सुबह ट्वीट किया और कहा कि जनता कर्फ्यू शुरू हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह सात बजकर 45 मिनट पर ट्वीट किया। इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। पीएम ने ट्वीट कर लिखा, 'जनता कर्फ्यू शुरू हो रहा है... मेरी विनती है कि सभी नागरिक इस देशव्यापी अभियान का हिस्सा बनें और कोरोना के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाएं। हमारा संयम और संकल्प इस महामारी को परास्त करके रहेगा।'

इससे पहले देश को संबोधित करते हुए पीएम ने लोगों से आग्रह किया गया है वे स्वेच्छा से कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के लिए घरों में ही रहें जबकि इस दिन सार्वजनिक परिवहन सेवा निलंबित कर दी जाएगी या इसमें कमी कर दी जाएगी और आवश्यक वस्तुओं से जुड़ी दुकानों के अलावा अन्य सभी बाजार और दुकानें बंद रहेंगी। 

मुख्यमंत्रियों और अन्य नेताओं ने पार्टी लाइनों से ऊपर उठते हुए लोगों से सुबह 7 से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए सामाजिक मेलजोल से दूरी बनाना जरूरी है क्योंकि कोरोना के मामले बढ़ गए हैं। शनिवार को 60 नये मामले सामने आने के बाद इसके मामले बढ़कर 283 हो गए। यह एक दिन में सामने आये सबसे अधिक मामले हैं।  महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार जैसे राज्यों ने महीने के अंत तक आंशिक बंदी लागू कर दी है। देश के किसी भी रेलवे स्टेशन से आधी रात से रविवार रात 10 बजे तक कोई भी पैसेंजर ट्रेन नहीं चलेगी, जबकि सभी उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को न्यूनतम कर दिया जाएगा। दिल्ली सहित अन्य शहरों में मेट्रो सेवाएं दिनभर स्थगित रहेंगी। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीनरेंद्र मोदीचीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र