लाइव न्यूज़ :

Janta Curfew: थाली बजाती मां का वीडियो शेयर कर पीएम मोदी ने Facebook पर लिखी भावुक पोस्ट, हुई VIRAL

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 23, 2020 00:57 IST

पीएम मोदी ने भी अपनी मां और इसके अलावा भी कुछ बुजुर्ग माओं के वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट से साझा किए। उन्होंने कुछ शब्दों में भावुक पोस्ट भी लिखी, जोकि आते ही वायरल हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देजनता कर्फ्यू के दौरान जरूरी सेवाओं में तैनात कर्मियों के सम्मान में रविवार को शाम पांच बजते ही घरों के बालकनियों और छतों पर खड़े होकर लोगों ने ताली बजाई, किसी ने थाली तो किसी ने शंख बजाए। इसी फेहरिस्त में पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी भी शामिल हो गईं। उन्होंने थाली बजाई। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में लोगों की शामिल करने के लिए पीएम मोदी ने जनता कर्फ्यू का आह्वान किया और यह आयोजन सफल हुआ। जनता कर्फ्यू के दौरान जरूरी सेवाओं में तैनात कर्मियों के सम्मान में रविवार को शाम पांच बजते ही घरों के बालकनियों और छतों पर खड़े होकर लोगों ने ताली बजाई, किसी ने थाली तो किसी ने शंख बजाए। इसी फेहरिस्त में पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी भी शामिल हो गईं। उन्होंने थाली बजाई। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

पीएम मोदी ने भी अपनी मां और इसके अलावा भी कुछ बुजुर्ग माओं के वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट से साझा किए। उन्होंने कुछ शब्दों में भावुक पोस्ट भी लिखी, जोकि आते ही वायरल हो गई।

पीएम मोदी ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, ''मां... आप जैसी करोड़ों माताओं के आशीर्वाद से कोरोना वायरस से लड़ रहे डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी, सुरक्षाकर्मी, सफाईकर्मी और मीडियाकर्मी जैसे अनगिनत लोगों को बहुत प्रेरणा मिली। आगे काम करने का संबल मिला।''

बता दें कि कोरोना वायरस के खिलाफ में जंग में देशभर कई जगह लॉकडाउन की स्थिति हैं और आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है लेकिन इस दौरान लोग एकजुटता दिखाकर सकारात्मकता का परिचय दे रहे हैं।

टॅग्स :जनता कर्फ्यूनरेंद्र मोदीमोदी सरकारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला