लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ चुनावः विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगे जेसीसी मुखिया अजीत जोगी, पार्टी ने बताई ये बड़ी वजह!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 24, 2018 15:56 IST

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने कहा है कि किसी एक सीट से चुनाव लड़ने की स्थिति में वो पूरे प्रदेश में प्रचार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।

Open in App

रायपुर, 19 अक्टूबरः जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मुखिया अजीत जोगी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। जेसीसी-बीएसपी और सीपीआई गठबंधन के स्टार प्रचारक होने के नाते उन्हें 90 विधानसभाओं पर भागदौड़ करनी पड़ेगी। ऐसी स्थिति में वो अपनी विधानसभा सीट पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। जेसीसी के अमित जोगी ने पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी की।

दरअसल, बीएसपी नेताओं ने अजीत जोगी से चुनाव न लड़ने की अपील की थी, जिस पर महागठबंधन ने ये फैसला किया है। इससे पहले अजीत जोगी खुद चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। बसपा प्रदेश प्रभारी लालजी वर्मा, अशोक सिद्धार्थ ने आज सुबह अजीत जोगी से मुलाकात करके गठबंधन को जिताने के लिए प्रचार-प्रसार करने और खुद चुनाव लड़ने की अपील की।

साल 2000 में छत्तीसगढ़ के अस्तित्व में आने के बाद से अहम मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी यही तस्वीर सामने रहेगी। लेकिन इन सबके बीच में कांग्रेस से अलग हुए अजीत जोगी और उनकी नई पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसी) के उभरने से पूरा गणित और दिलचस्प हो गया है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन ने विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 13 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ चुनावछत्तीसगढ़विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप