लाइव न्यूज़ :

कुलगाम में दो आतंकी ढेर, मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोलाबारूद बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 4, 2022 15:57 IST

श्रीनगर में सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कुख्यात और वांछित आतंकी सलीम पारे समेत दो आतंकवादी मारे गये थे।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि मारा गया दूसरा आतंकी पाकिस्तानी नागरिक है।बाहरी इलाके हरवान में तलाशी अभियान शुरू किया।आतंकवादी ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

जम्मूः भयानक सर्दी के कारण पहाड़ों से नीचे उतरे आतंकियों को ढेर करना सुरक्षाबलों के लिए आसान हो गया है। इसी क्रम में सुरक्षाबलों ने आज भी कुलगाम के ओके गांव में में दो आतंकियों को मार डाला।

 

आतंकवादियों को मार गिराने से पहले सुरक्षाबलों ने उन्हें कई बार आत्मसमर्पण के लिए कहा परंतु उन्होंने हथियार डालने के बजाय सुरक्षाबलों पर गोलीबारी का सिलसिला जारी रखा। ये दोनों आतंकवादी एक मकान में छिपे हुए थे। बार-बार अपील करने के बाद भी जब आतंकवादी बाहर नहीं निकलते तो सुरक्षाबलों ने भारी हथियारों का इस्तेमाल करते हुए एक के बाद एक दूसरों को ढेर कर दिया।

कल भी लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष कमांडर समेत दो आतंकियों को मार डाला गया था। जानकारी के अनुसार मंगलवार तड़के हल्की बर्फबारी के बीच उन्हें कुलगाम के ओके गांव में कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मी गांव में पहुंच गए और आतंकियों की तलाश से पूर्व उन्होंने गांव की घेराबंदी कर ली।

जैसे ही उन्होंने तलाशी अभियान शुरू किया तभी एक मकान में छिपे कुछ आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई से पहले आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया परंतु हर बार उन्होंने इसका जवाब गोलीबारी से किया।

मारे गए आतंकवादियों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है परंतु सूत्रों के अनुसार ये दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से संबंधित बताए जाते हैं। यही नहीं मारे गए आतंकवादियों में एक जिला कमांडर बताया जाता है। हालांकि पुलिस ने अभी तक अधिकारिक तौर पर इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। मुठभेड़ स्थल से हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुआ है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज