लाइव न्यूज़ :

कुलगाम में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी ढेर, शोपियां में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने इलाके को खाली करवाया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 13, 2020 16:11 IST

कुलगाम के निपोरा में मारे गए आतंकवादियों के शवों व उनसे बरामद हथियारों को अपने कब्जे में लेने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को खाली कर दिया है। अभी ये मुठभेड़ समाप्त हुई थी कि शोपियां के मलडूरा जैनपोरा इलाके में एक बाग के पास छिपे कुछ आतंकियों ने सुरक्षाबलों के गश्ती दल पर हमला बोल दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देफिलहाल दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। अतिरिक्त सुरक्षाबलों को बुलाकर इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।इस हमले में किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। सतर्क सुरक्षाबलों ने अपनी पोजीशन संभालते हुए आतंकवादियों पर जवाबी कार्रवाई की।कुलगाम मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकवादियों की पहचान नदीम अहमद भट और उमर अहमद भट के तौर पर हुई है।

जम्मूः कुलगाम में सुबह शुरू हुई सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ समाप्त हो गई है। सुरक्षाबलों ने यहां मौजूद हिजबुल मुजाहिदीन के दोनों आतंकवादियों को मार गिराया है।

जिला कुलगाम के निपोरा में मारे गए आतंकवादियों के शवों व उनसे बरामद हथियारों को अपने कब्जे में लेने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को खाली कर दिया है। अभी ये मुठभेड़ समाप्त हुई थी कि शोपियां के मलडूरा जैनपोरा इलाके में एक बाग के पास छिपे कुछ आतंकियों ने सुरक्षाबलों के गश्ती दल पर हमला बोल दिया। 

फिलहाल इस हमले में किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। सतर्क सुरक्षाबलों ने अपनी पोजीशन संभालते हुए आतंकवादियों पर जवाबी कार्रवाई की। फिलहाल दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। अतिरिक्त सुरक्षाबलों को बुलाकर इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

कुलगाम मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकवादियों की पहचान नदीम अहमद भट और उमर अहमद भट के तौर पर हुई है। ये दोनों ही स्थानीय बताए जा रहे हैं। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि ये दोनों करीब दो सप्ताह पहले ही हिजबुल मुजाहिदीन संगठन में शामिल हुए थे। हालांकि पुलिस ने अधिकारिक तौर पर इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की है।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में संदिग्ध आईईडी बरामद

जम्मू और कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों ने एक आईईडी बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह उत्तर कश्मीर जिले में बांदीपोरा-श्रीनगर मार्ग पर पपचन-नधीहाल के पास एक संदिग्ध आईईडी पाया गया।

उन्होंने बताया कि एरिन नदी के पुल के पास मिले इस आईईडी में एक छोटा गैस सिलेंडर और एक टाइमर लगाया गया था अधिकारियों ने बताया कि इलाके में वाहनों की आवाजाही बिल्कुल रोक दी गई और बम निरोधक दस्ते को आईईडी निष्क्रिय करने के लिए बुला लिया गया। उन्होंने कहा कि बम निरोधक दस्ता अपने काम में लगा है। ब्योरे का इंतजार है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलाभारतीय सेनागृह मंत्रालयधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील