लाइव न्यूज़ :

‘संघर्ष विराम उल्लंघन’पर पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को किया तलब

By भाषा | Updated: May 8, 2019 16:59 IST

एफओ द्वारा बताया गया कि पांच मई को नियंत्रण रेखा से लगे तातापानी और कोटकोटेरा सेक्टरों में एक महिला और 12 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला जख्मी हो गई।

Open in App

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा किये जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन में तीन नागरिकों की मौत के बाद बुधवार को भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया और “बिना उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन” की निंदा की। विदेश कार्यालय (एफओ) ने कहा, “नियंत्रण रेखा (एलओसी) और कामकाजी सीमा (डब्ल्यूबी) पर भारतीय बलों द्वारा लगातार नागरिक आबादी वाले इलाकों को भारी हथियारों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है।”

कार्यालय की तरफ से कहा गया कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया और दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने अहलूवालिया को समन किया और भारतीय बलों द्वारा नियंत्रण रेखा पर किये जा रहे “बिना उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन” की निंदा की। एफओ ने कहा कि दो मई को नियंत्रण रेखा पर रखचिकरी सेक्टर में 15 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई जबकि उसकी नौ वर्षीय बहन घायल हो गई।

एफओ द्वारा बताया गया कि पांच मई को नियंत्रण रेखा से लगे तातापानी और कोटकोटेरा सेक्टरों में एक महिला और 12 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला जख्मी हो गई। उन्होंने कहा कि भारत की तरफ से 2017 से ही संघर्षविराम में काफी इजाफा देखने को मिला है। 2017 में भारतीय बलों द्वारा 1970 बार संघर्षविराम उल्लंघन किया गया था।

एफओ ने कहा, “जानबूझ कर नागरिक आबादी वाले इलाकों को निशाना बनाया जाना निंदनीय और मानवीय गरिमा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों और मानवीय कानूनों के विपरीत है।” उन्होंने कहा कि भारत की तरफ से किया जा रहा संघर्ष विराम उल्लंघन क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिये खतरा है तथा रणनीतिक गलतफहमी की तरफ ले जा सकता है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज