लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः परिसीमन आयोग की रिपोर्ट से नेकां, पीडीपी और भाजपा नाखुश, जानें मामला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 10, 2022 17:34 IST

नेकां और भाजपा परिसीमन आयोग की संस्तुतियों के खिलाफ अगले हफ्ते अपनी अपनी आपत्तियां पेश करने जा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यकर्ता पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं।नेशनल कांफ्रेंस के साथ ही पीडीपी को एतराज है।14 फरवरी से पहले आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने की खातिर एक समीति का गठन किया है।

जम्मूः परिसीमन के बाद जम्मू-कश्मीर में चुनाव करवाए जाने की बात कही जा रही थी, अब उस पर विवाद बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि इसे लेकर अगर नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी विरोध में खड़ी थी अब प्रदेश भाजपा ने भी इसके प्रति नाखुशी जाहिर की है।

ऐसे में नेकां और भाजपा परिसीमन आयोग की संस्तुतियों के खिलाफ अगले हफ्ते अपनी अपनी आपत्तियां पेश करने जा रही हैं। पीडीपी भी ऐसा करने की इच्छुक है पर आयोग में उसका कोई सदस्य न होने के कारण वह ऐसा नहीं कर पाएगी। भाजपा को कुछ विघानसभा सीटों को समाप्त करने, कुछेक को अन्य के साथ मिला देने तथा कुछेक को रिजर्व करने पर सख्त एतराज है।

विधानसभा क्षेत्रों में एतराज हैं वहां उसके कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। कश्मीर के विधानसभा क्षेत्रों और जम्मू संभाग के कुछ लोकसभा क्षेत्रों को कश्मीर के साथ जोड़ दिए जाने पर नेशनल कांफ्रेंस के साथ ही पीडीपी को एतराज है। इस विरोध की खातिर अब उसने आपत्तियों का दस्तावेज 14 फरवरी से पहले आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने की खातिर एक समीति का गठन किया है।

इसी प्रकार की समीति का गठन भाजपा द्वारा भी किया गया है। इतना जरूर था कि परिसीमन आयोग की संस्तृतियों ने जम्मू कश्मीर में विधानसभा हल्कों में जो व्याप्क फेरबदल करने की सिफारिशें की हैं उसके कारण अब सभी सियासी समीकरण बदल जाएंगें। और ऐसे में कइयों को यह रास इसलिए नहीं आ रहा है क्योंकि कई दिग्गज नेताओं को फिर से अपनी पैठ बनाने की खातिर अथक मेहनत करनी पड़ेगी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरBJPजम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंसजम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?