लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना के जवान औरंगजेब को पेड़ से बांधकर आतंकियों ने की पूछताछ, वीडियो आया सामने

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 16, 2018 12:04 IST

इस वीडियो को आतंकी संगठन जैश-ऐ-मोहम्मद ने जारी किया है। इसमें आतंकी जवान को एक पेड़ से बांधकर पूछताछ कर रहे हैं। सबसे पहले आतंकियों ने जवान से उसका नाम और पता पूछा।

Open in App

श्रीनगर, 16 जून। बीते  दिनों अगवा किए गए भारतीय सेना के जांबाज जवान औरंगजेब को अगवा करने के बाद आतंकियों ने उसकी निर्मम हत्या कर दी, लेकिन आतंकियों ने जवान औरंगजेब को मारने से पहले उसका वीडियो बनाया था, लेकिन वीडियो अब सामने आया है।  मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, यह औरंगजेब की मौत से पहले का आखिरी वीडियो है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

यह भी पढ़ें: आतंकी समीर टाइगर को ठिकाने लगाने वाले सेना के जवान औरंगजेब को आतंकियों ने किया अगवा, सर्च ऑपरेशन शुरू

इस वीडियो को आतंकी संगठन जैश-ऐ-मोहम्मद ने जारी किया है। जिसमें आतंकी जवान को एक पेड़ से बंधक बना कर पूछताछ कर रहे हैं। सबसे पहले आतंकियों ने जवान से उसका नाम और पता पूछा। औरंगजेब ने अपना नाम और पता जैसे ही बताया आतंकियों ने कहा तुम्हारी ड्यूटी कहां है और तुम शुक्ला के साथ रहते हो न? 

इसके बाद औरंगजेब ने बिना किसी डर के जवाब दिया शादीपोरा, पुलवामा में मेरी ड्यूटी है और हां मेजर रोहित शुक्ला के साथ रहता हूं। आतंकियों ने इसके बाद पूछा कि तुम क्या ड्यूटी करते हो? औरंगजेब ने बताया कि पोस्ट पर सिपाही हूं। आतंकियों ने पूछा कि तुम शुक्ला के गार्ड भी हो? 

इसके बाद औरंगजेब ने हां में जवाब दिया। आतंकियों ने कहा कि उसके साथ हर ऑपरेशन में तुम जाते हो न? औरंगजेब ने कहा कि हां जाता हूं। आतंकियों ने पूछा कि मुहम्मद भाई, वसीम और तल्हा का एनकाउंटर तुमने ही किया था न? जवान ने बिना डरे कहा हां मैंने ही किया था। 

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: सेना के जवान औरंगजेब का शव बरामद, आतंकियों ने किया था अपहरण

बता दें कि बीती 14 जून को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से आतंकियों ने भारतीय सेना के इस जवान औरंगजेब को अगवा कर लिया था। औरंगजेब की पोस्टिंग पुलवामा में थी जहां जैश के कुछ आतंकियों ने उसका अपहरण कर लिया था। 

 44 राष्ट्रीय रायफल में शामिल सेना का यह जवान औरंगजेब आतंकी समीर टाइगर को ठिकाने लगाने वाली टीम का अहम हिस्सा था। अगवा करने के बाद आतंकियों ने उससे पूछताछ की और उसकी निर्मम हत्या कर दी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण